Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025 : रोजगार शुरू करने के लिए बिहार सरकार दे रही है महिलाओं को 10 हजार रुपए, यहां से जाने पूरी जानकारी

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025: क्या आप एक महिला है और आप बिहार राज्य से हैं तो हम आपको बता दे कि सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना की शुरुआत की गई है इस योजना के माध्यम से सरकार महिलाओं को अपना खुद का रोजगार शुरू करने के लिए 10 हजार रुपए की पहली किस्त प्रदान कर रही है। 

यदि आप मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहती हैं, तो इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें क्योंकि इस आर्टिकल में हमने आपको इस योजना के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान की हैं जिससे कि आप बहुत ही आसानी से इस योजना में आवेदन करके इसका लाभ ले पाएगी।

Bihar Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025 : Overviews

आर्टिकल का नाम Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025
आर्टिकल का प्रकारSarkari Yojana
किसके द्वारा शुरू की गईबिहार सरकार देरा 
लाभार्थी बिहार राज्य की महिलाएं
लाभ10 हजार रुपए
योजना के शुरू होने की तिथि29 अगस्त 2025
आवेदन प्रक्रियाबहुत जल्द 
आधिकारिक वेबसाइट बहुत जल्द 

WhatsApp new📢 अपडेट्स और लेटेस्ट जानकारी के लिए हमें फॉलो करें
👉 WhatsApp Channel || Telegram Channel

Read Also: – CM Pratigya Yojana 2025 Apply Online : बिहार सरकार दे रही है युवाओं को फ्री इंटर्नशिप के दौरान 4 हजार रुपए से लेकर 6 हजार रुपए, यहां से जाने सम्पूर्ण जानकारी

सितंबर महीने में मिलेंगे महिलाओं को 10 हजार रुपए

बिहार के मुख्यमंत्री माननीय श्री नीतीश कुमार जी द्वारा जारी किए गए ट्वीट के अनुसार राज्य की महिलाओं को इस योजना का लाभ सितंबर माह में मिलना शुरू हो जाएगा जिसमें कि सबसे पहले महिलाओं को पहली किस्त के रूप में 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी जिससे कि महिलाएं अपना खुद का रोजगार शुरू कर सकें और रोजगार शुरू करने के 6 महीने बाद महिलाओं के रोजगार की जांच की जाएगी यदि जांच के दौरान सरकार को महिलाओं का रोजगार पसंद आता है तो उन्हें अपने रोजगार को बढ़ाने के लिए 2 लाख रुपए की अतिरिक्त सहायता राशि प्रदान की जाएगी। 

Eligibility for Mukhyamantri Mahila Rojgar Scheme

यदि आप मुख्यमंत्री महिला रोजगार स्कीम में आवेदन करना चाहती हैं, तो आपको नीचे दी हुई सभी योग्यताओं को पूरा करना होगा जो कि कुछ इस प्रकार से हैं – 

इस योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को कुछ जरूरी पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा। नीचे योजना की पात्रता शर्तें विस्तार से दी गई हैं:

  • आवेदिका बिहार राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
  • लाभ केवल एक परिवार से एक महिला को मिलेगा।
  • परिवार से आशय है – पति, पत्नी और उनके अविवाहित बच्चे।
  • अविवाहित वयस्क महिला, जिनके माता-पिता जीवित नहीं हैं, उन्हें एकल परिवार माना जाएगा।
  • आवेदिका की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • आवेदिका अथवा उसके पति आयकर दाता नहीं होने चाहिए।
  • आवेदिका अथवा उसके पति सरकारी सेवा (नियमित/संविदा) में कार्यरत नहीं होने चाहिए।
  • महिला का जीविका स्वयं सहायता समूह (SHG) से जुड़ना अनिवार्य है।
  • यदि महिला पहले से सदस्य नहीं है, तो उसे स्व-घोषणा पत्र (Self Declaration) देकर सदस्यता लेनी होगी।
  • आवेदिका के नाम से बैंक खाता सक्रिय और आधार से लिंक होना चाहिए।

6 महीने बाद व्यवसाय विस्तार के लिए ₹2 लाख तक की अतिरिक्त सहायता मिलेगा

रोजगार शुरू करने के 6 महीने बाद सरकार महिलाओं के व्यवसाय का आकलन (evaluation) करेगी। यदि महिला व्यवसाय को सफलतापूर्वक चला रही है और विस्तार की जरूरत है, तो उन्हें ₹2 लाख तक की अतिरिक्त आर्थिक सहायता दी जा सकती है। यह विशेष रूप से उन महिलाओं के लिए है जो अपना बिजनेस बड़ा करना चाहती हैं या किसी नई योजना को लागू करना चाहती हैं।

Documents for Mukhymantri Mahila Rojgar Scheme 2025

यदि आप मुख्यमंत्री महिला रोजगार सम्मान स्कीम में आवेदन करना चाहती हैं, तो आपको नीचे दिए गए सभी जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी जो कि कुछ इस प्रकार से हैं – 

  • आधार कार्ड
  • बैंक खाता पासबुक या बैंक विवरण (DBT स्वचालित)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बिहार राज्य का स्थायी निवासी प्रमाण पत्र
  • शिक्षा प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो तो)
  • पेशा प्रमाण पत्र या स्वरोजगार योजना का प्रस्ताव (अगर कोई व्यवसाय शुरू करने का प्लान है तो उसका संक्षिप्त विवरण)
  • आय प्रमाण पत्र (आय सीमा आधारित पात्रता के लिए)
  • मौजूदा रोजगार या स्वरोजगार से संबंधित दस्तावेज (यदि पहले से कोई स्वरोजगार चल रहा हो)
  • विहित प्रपत्र (अनुलग्नक-1)
  • स्व-घोषणा पत्र (अनुलग्नक-2) – समूह में सदस्यता लेने के लिए

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 2025 में संभावित रोजगार विकल्प

सरकार ने महिलाओं के लिए रोजगार के अनेक विकल्प सुझाए हैं, जैसे –

  • फल/जूस/डेयरी प्रॉडक्ट दुकान
  • सब्जी एवं फल दुकान
  • किराना दुकान
  • बर्तन/प्लास्टिक सामग्री दुकान
  • खिलौना एवं जनरल स्टोर
  • ऑटोमोबाइल रिपेयर
  • मोबाइल बिक्री/रिपेयर/रिचार्ज
  • स्टेशनरी एवं फोटोकॉपी दुकान
  • खाद्य सामग्री दुकान
  • ब्यूटी पार्लर/कॉस्मेटिक/कृत्रिम ज्वेलरी
  • कपड़ा, सिलाई, फुटवियर
  • बिजली उपकरण की दुकान
  • कृषि कार्य
  • ई-रिक्शा/ऑटो
  • बकरी पालन
  • मुर्गी पालन
  • गौ पालन
  • अन्य (लाभुक स्वयं चयन कर सकते हैं)

Bihar Mukhymantri Mahila Rojgar Scheme 2025 Applying Process

यदि आप बिहार मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना में आवेदन करना चाहती है, तो हम आपको बता दें कि बिहार सरकार द्वारा अभी तक इस योजना में आवेदन करने के लिए कोई भी आवेदन प्रक्रिया या आधिकारिक वेबसाइट जारी नहीं की गई है लेकिन बिहार सरकार द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार सितंबर महीने में इस योजना में आवेदन करने के लिए आवेदन प्रक्रिया और इसके आधिकारिक वेबसाइट जारी कर दी जाएगी और इस योजना का लाभ महिलाओं को सितंबर महीने से ही मिलना शुरू हो जाएगा।

ग्रामीण क्षेत्र के लिए आवेदन प्रक्रिया

  • इच्छुक महिला को ग्राम संगठन में विहित प्रपत्र (अनुलग्नक-1) में आवेदन करना होगा।
  • यदि वह SHG की सदस्य नहीं है, तो उसे स्व-घोषणा पत्र (अनुलग्नक-2) भरकर समूह में सदस्यता लेनी होगी।
  • ग्राम संगठन द्वारा विशेष बैठक में आवेदनों की समीक्षा कर अनुमोदन किया जाएगा और आगे की प्रक्रिया प्रखंड इकाई को भेजी जाएगी।
  • उसके बाद इस योजना की राशि लाभुकों के खाते में डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित होगी।

शहरी क्षेत्र के लिए आवेदन प्रक्रिया

  • शहरी महिलाओं के लिए ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन प्राप्त होंगे।
  • नगर विकास एवं आवास विभाग के सहयोग से प्रक्रिया सुनिश्चित की जाएगी।
Important Links 📌
Online Apply (Only शहरी क्षेत्र)Click Here

👉 नवीनतम अपडेट पाने के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें।

जाने किस खाते में आएगा 10 हजार रुपएClick Here to View
बिहार जीविका समूह लिस्ट Click Here to View
जीविका सदस्य Application Form PDF
Click Here to View
Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana New Application Form PDF (ग्रामीण क्षेत्र)
Click Here to View
Official Notification Click Here to View
View CM Nitish Kumar Tweet on “X”Click Here to View
Download Notice Download Here
Join Our Social MediaTelegram Group ।। Whatsapp Group 
Subscribe My Youtube ChannelJoin YouTube Channel

Conclusion:- दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हमने आपको बिहार मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के बारे में सभी जानकारी को विस्तार से बताया है मैं आशा करता हूं कि आपको यह जानकारी पसंद आएगी यदि आपको यह जानकारी पसंद आती है, तो इसे अपनी महिला मित्रों और बहनों के साथ जरूर साझा करें जिससे कि वह इस योजना का लाभ ले सके।

ध्यान दें :- ऐसे ही केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा शुरू की गई नई या पुरानी सरकारी योजनाओं की जानकारी हम आपतक सबसे पहले अपने इस Website के माधयम से पहुँचआते रहेंगे Sarkariinformation.com, तो आप हमारे Website को फॉलो करना ना भूलें ।

अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो इसे Share जरूर करें

इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद,,,

नीचे दिए गए सोशल मीडिया के आइकॉन पर क्लिक करके आप हमारे साथ जुड़ सकते हैं जिससे आने वाली नई योजना की जानकारी आप तक पहुंच सके |

Join Job And News Update

For TelegramFor Twitter
FaceBook Instagram
For WebsiteFor YouTube

Raj Gaurav is a passionate blogger with a deep interest in providing the latest information on jobs, education, scholarships, and government schemes. His mission is to empower his readers with the knowledge they need to achieve their goals and lead fulfilling lives.

Leave a Comment

WhatsApp Join