CSBC Bihar Police 2025 Rejected List Out – बिहार में सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल (CSBC) द्वारा बिहार पुलिस Prohibition Constable (मद्य निषेध सिपाही) और Jail Warder (जेल वार्डर) भर्ती अधिसूचना Advt. No. 03/2025 जारी की गई थी। इसके तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 06 अक्टूबर 2025 से शुरू होकर 05 नवंबर 2025 तक चली थी।
अगर आपने CSBC बिहार पुलिस Prohibition Constable / Jail Warder भर्ती 2025 (Advt. No. 03/2025) के लिए आवेदन किया था, तो आपके लिए बड़ी अपडेट है। CSBC द्वारा Rejected List (अस्वीकृत आवेदनों की सूची) जारी कर दी गई है, जिसमें कुल 39,382 अभ्यर्थियों का फॉर्म रिजेक्ट किया गया है।
इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि Rejected List क्यों जारी हुई, किस वजह से आवेदन रिजेक्ट हुआ, और लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें।
CSBC Bihar Police 2025 Rejected List Out -Overview
| भर्ती बोर्ड | Central Selection Board of Constable (CSBC), Bihar |
| भर्ती नाम | Prohibition Constable / Jail Warder / Mobile Squad Constable |
| विज्ञापन संख्या | 03/2025 |
| आवेदन शुरू | 06.10.2025 |
| आवेदन अंतिम तिथि | 05.11.2025 |
अपडेट्स और लेटेस्ट जानकारी के लिए हमें फॉलो करें
WhatsApp Channel || Telegram Channel
Rejected List Update (CSBC Bihar Police 2025 Rejected List Out)
CSBC द्वारा जारी आवश्यक सूचना के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की जांच/समीक्षा के बाद कई आवेदनों को अलग-अलग कारणों से अस्वीकृत (Rejected) किया गया है।
कुल कितने आवेदन रिजेक्ट हुए? (Bihar Police Prohibition Constable & Jail Warder 2025 Rejected List)
- 39,382 अभ्यर्थियों का फॉर्म रिजेक्ट हुआ है।
यह रिजेक्शन मुख्य रूप से आवेदन प्रक्रिया में हुई गलतियों/अधूरी जानकारी/गलत डाटा के कारण हुआ है।
Rejected List में क्या-क्या बताया गया है? (Official Notice के आधार पर)
नोटिस में बताया गया है कि ऑनलाइन आवेदन की समीक्षा के दौरान:
1) आवेदन Submit नहीं हो पाया
कुछ उम्मीदवारों ने आवेदन भरकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन तो किया, लेकिन अंतिम रूप से Submit नहीं कर पाए।
2) आवेदन Submit करने के बाद खुद Cancel/Reject
कुछ उम्मीदवारों ने आवेदन Submit किया, लेकिन बाद में स्वयं आवेदन रद्द कर दिया।
3) विभिन्न कारणों से आवेदन अस्वीकृत
कुछ उम्मीदवारों के आवेदन दस्तावेज़/जानकारी/अन्य कारणों से अस्वीकृत कर दिए गए हैं।
(इन कारणों का विवरण सूची/नोटिस में दिया गया है।)
Gender Correction Notice (Important)
CSBC की दूसरी सूचना में Gender सुधार से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी भी दी गई है।
कुछ अभ्यर्थियों के आवेदन में:
- महिला उम्मीदवार के नाम/फोटो/हस्ताक्षर महिला के थे लेकिन Gender Male हो गया
या - पुरुष उम्मीदवार के नाम/फोटो/हस्ताक्षर पुरुष के थे लेकिन Gender Female हो गया
- ऐसे मामलों में बोर्ड द्वारा कुछ आवेदनों में Gender सुधार की प्रक्रिया भी बताई गई है।
यदि आपका Gender गलत है तो नोटिस में दी गई तिथि/निर्देश के अनुसार सुधार कराना जरूरी है।
Rejected List में अपना नाम कैसे देखें? (CSBC Bihar Police Rejected List 2025 PDF Download)
अगर आप जानना चाहते हैं कि आपका आवेदन रिजेक्ट हुआ है या नहीं, तो नीचे दिए स्टेप्स फॉलो करें:
Step 1: – CSBC की वेबसाइट पर जाएं csbc.bihar.gov.in

Step 2: – Home Page पर Notice / Latest Updates / Rejected List सेक्शन खोलें
Step 3: – Rejected List PDF डाउनलोड करें
Step 4: – PDF में Ctrl + F दबाकर अपना नाम / रजिस्ट्रेशन नंबर सर्च करें
आवेदन रिजेक्ट होने के मुख्य कारण (CSBC Bihar Police Recruitment 2025 Rejected List)
Rejected List में नाम आने की वजह अक्सर ये होती है:
- आवेदन Submit नहीं किया गया
- गलत जानकारी भर दी गई (Name/DOB/Category/Gender)
- Photo/Signature सही नहीं था
- Document mismatch
- Form Cancel कर दिया गया
सही कारण जानने के लिए आपको Official PDF List जरूर चेक करनी चाहिए।
Important सलाह (Candidates के लिए)
अगर आपका नाम Rejected List में है तो घबराएं नहीं। सबसे पहले ये करें:
- PDF में अपना नाम/रजिस्ट्रेशन नंबर चेक करें
- नोटिस में दिए कारण को ध्यान से पढ़ें
- अगर सुधार का मौका दिया गया है तो समय पर सुधार कराएं
- आगे की अपडेट के लिए केवल CSBC Official Website को फॉलो करें
| Important Links | |
| Download Rejected List | Website |
| Download Gender Correction Notice | Website |
| Official Website | Website |
| Home Page | Website |
| Join our social media | Telegram Group ||WhatsApp Group |
| Subscribe to My YouTube Channel | Join YouTube Channel |






