Patna Jila Ration Dealer Bharti 2026: पटना जिला में राशन डीलर भर्ती शुरू, यहां जानें आवेदन प्रक्रिया

Patna Jila Ration Dealer Bharti 2026

Patna Jila Ration Dealer Bharti 2026:- अगर आप काफी समय से अपने पंचायत या इलाके में सरकारी लाइसेंस लेकर काम करना चाहते थे और राशन डीलर भर्ती का इंतजार कर रहे थे, तो आप लोगों के लिए अच्छी खबर है। पटना जिला में नए राशन डीलर (उचित मूल्य विक्रेता) की भर्ती को लेकर आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इस भर्ती के तहत अलग-अलग पंचायतों और क्षेत्रों में राशन दुकान के लिए नए डीलर का चयन किया जाएगा।

यह भर्ती खासकर उन लोगों के लिए अच्छा मौका है जो अपने क्षेत्र में जन वितरण प्रणाली (PDS) के तहत राशन दुकान चलाना चाहते हैं। चयनित उम्मीदवारों को सरकारी राशन वितरण का लाइसेंस दिया जाएगा।

Patna Jila Ration Dealer Bharti 2026 : Overview

आर्टिकल का नामPatna Jila Ration Dealer Bharti 2026
आर्टिकल  का प्रकारVacancy
विभागखाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग
पद का नामराशन डीलर / उचित मूल्य विक्रेता
आवेदन मोडOffline
कार्य क्षेत्रपटना जिला
चयन प्रक्रियाजांच एवं मेरिट के आधार पर
आधिकारिक वेबसाइटepds.bihar.gov.in

WhatsApp newअपडेट्स और लेटेस्ट जानकारी के लिए हमें फॉलो करें
WhatsApp Channel || Telegram Channel

Patna Jila Ration Dealer Bharti 2026 Important Dates

कार्यक्रमतिथि
आवेदन शुरूशुरू
आवेदन की अंतिम तिथि31st May, 2026 Till 05.00 PM
मेरिट / चयन सूचीआवेदन जांच के बाद
लाइसेंस वितरणचयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद

Ration Dealer Bharti 2026 में कौन कर सकता है आवेदन?

राशन डीलर भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का संबंधित पंचायत या क्षेत्र का स्थायी निवासी होना जरूरी है।

इसके साथ उम्मीदवार के पास —

  • कम से कम 10वीं पास योग्यता
  • कंप्यूटर का सामान्य ज्ञान
  • दुकान या गोदाम की सुविधा होनी चाहिए।

कुछ मामलों में स्वयं सहायता समूह (SHG), PACS और सहकारी समितियों को प्राथमिकता दी जा सकती है।

Ration Dealer Bharti 2026 Education Qualification

योग्यताविवरण
शैक्षणिक योग्यता
  • कम से कम 10वीं पास
  • कंप्यूटर की जानकारी रखने वालों, अधिक शिक्षित और अधिक उम्र वाले आवेदकों को प्राथमिकता मिलेगी।
निवासी
  • संबंधित पंचायत / क्षेत्र का निवासी होना जरूरी
अन्य
  • कंप्यूटर एवं दुकान की सुविधा

Patna Jila Ration Dealer Bharti 2026 जरूरी दस्तावेज

आवेदन करने से पहले नीचे दिए गए सभी जरूरी दस्तावेज तैयार जरूर रखें —

  1. आधार कार्ड
  2. निवास प्रमाण पत्र
  3. जाति प्रमाण पत्र
  4. शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  5. चरित्र प्रमाण पत्र
  6. आय प्रमाण पत्र
  7. पासपोर्ट साइज फोटो
  8. दुकान / गोदाम की जानकारी
  9. मोबाइल नंबर

Jila Ration Dealer Bharti 2026 आवेदन शुल्क

  • फिलहाल आवेदन शुल्क से संबंधित आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है। आवेदन करते समय संबंधित अनुमंडल कार्यालय से इसकी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Patna Jila Ration Dealer Bharti 2026 आवेदन कैसे करें?

Patna Jila Ration Dealer Bharti 2026 में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको पटना जिला प्रशासन की ऑफिशियल वेबसाइट खोलनी होगी। वहां से आपको इस भर्ती का Advertisement Cum Application Form डाउनलोड करना होगा।

  • Application Form डाउनलोड करने के बाद आपको PDF के Page Number – 06 पर जाना होगा, जहां आपको आवेदन फॉर्म मिलेगा।
  • अब इस आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें और उसे ध्यानपूर्वक भरें। फॉर्म भरते समय सभी जानकारी सही-सही दर्ज करें ताकि बाद में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म के साथ मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेजों की फोटोकॉपी स्व–सत्यापित (Self Attested) करके संलग्न करें।
  • अब आवेदन फॉर्म और सभी दस्तावेजों को एक सफेद लिफाफे में सुरक्षित रखें।

इसके बाद लिफाफे के ऊपर साफ अक्षरों में नीचे दी गई जानकारी जरूर लिखें —

  • विज्ञापन संख्या
  • आरक्षण कोटि
  • वार्ड / पंचायत का नाम
  • प्रखंड का नाम

अब इस लिफाफे को निबंधित डाक (Registered Post) या स्पीड पोस्ट (Speed Post) के माध्यम से नीचे दिए गए पते पर भेजना होगा —

“अनुज्ञापन प्राधिकारी-सह-अनुमंडल पदाधिकारी,
पटना सदर, जिला – पटना,
पिन कोड – 800001”

ध्यान रखें कि आवेदन फॉर्म 31 मई 2026 की शाम 05 बजे तक निर्धारित पते पर पहुंच जाना चाहिए। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

इस प्रकार आप बहुत आसानी से Patna Jila Ration Dealer Bharti 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं और राशन डीलर बनने का अच्छा मौका प्राप्त कर सकते हैं।

Patna Jila Ration Dealer Bharti 2026 चयन प्रक्रिया

  • राशन डीलर भर्ती में उम्मीदवारों का चयन आवेदन की जांच एवं पात्रता के आधार पर किया जाएगा।
  • कुछ मामलों में पंचायत स्तर पर बैठक या जांच प्रक्रिया भी कराई जा सकती है। चयनित उम्मीदवारों की सूची बाद में जारी की जाएगी।

Ration Dealer का क्या काम होता है?

राशन डीलर का मुख्य काम सरकार द्वारा मिलने वाले राशन को लाभार्थियों तक पहुंचाना होता है।

इसके तहत —

  • गेहूं
  • चावल
  • चीनी (जहां लागू हो) आदि का वितरण करना होता है।

डीलर को सरकार द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करना जरूरी होता है।

Ration Dealer Bharti आवेदन करते समय इन बातों का ध्यान रखें

  • सभी दस्तावेज सही-सही जमा करें
  • गलत जानकारी न भरें
  • आवेदन जमा करने से पहले फॉर्म चेक जरूर करें
  • दुकान एवं गोदाम की सुविधा पहले से तैयार रखें
Important Links
Application Link Download Form
Official NoticeDownload Notification
Official WebsiteWebsite
Home PageWebsite
Join our social media Telegram Group ||WhatsApp Group
Subscribe to My YouTube ChannelJoin YouTube Channel

Summary:- Patna Jila Ration Dealer Bharti 2026 उन लोगों के लिए अच्छा मौका है जो अपने क्षेत्र में राशन दुकान चलाना चाहते हैं। आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन माध्यम से पूरी की जाएगी। आवेदन करने से पहले सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें और आवेदन फॉर्म सही-सही भरें ताकि बाद में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

📢 Join Our Social Channels
WhatsApp Channel
Daily Updates
Join
Telegram Channel
Job Alerts
Join
YouTube Channel
Video Guides
Subscribe
Instagram Page
Short Reels
Follow

Leave a Comment