Bihar Labour Card Online Apply 2026: नया पोर्टल लॉन्च, घर बैठे बनाएं लेबर कार्ड, जानें पूरी प्रक्रिया

Bihar Labour Card Online Apply 2026: क्या आप बिहार में निर्माण कार्य से जुड़े हुए हैं और सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न श्रमिक कल्याण योजनाओं का लाभ लेना चाहते हैं। यदि हां, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। बिहार सरकार के श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग द्वारा नया लेबर पोर्टल शुरू कर दिया गया है, जिसके माध्यम से अब निर्माण श्रमिक घर बैठे ऑनलाइन आवेदन करके अपना लेबर कार्ड बनवा सकते हैं।

Bihar Labour Card Online Apply 2026 के तहत श्रमिकों को ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा दी गई है। इसके साथ ही आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन की व्यवस्था भी की गई है, जिससे आवेदन प्रक्रिया पहले से अधिक सुरक्षित और पारदर्शी हो गई है। यदि आप भी लेबर कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

Bihar Labour Card Online Apply 2026 Overview

लेख का नामBihar Labour Card Online Apply 2026
लेख का प्रकारLatest Update
योजना का नामबिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड
विभाग का नामश्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग, बिहार सरकार
लाभार्थीबिहार के निर्माण श्रमिक
आवेदन शुल्क₹50
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
न्यूनतम आयु18 वर्ष
अधिकतम आयु60 वर्ष से कम
आधिकारिक वेबसाइटClick Here

Bihar Labour Card 2026 क्या है?

बिहार लेबर कार्ड बिहार सरकार द्वारा जारी किया जाने वाला एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसके माध्यम से राज्य के निर्माण श्रमिकों का पंजीकरण किया जाता है और उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाता है। लेबर कार्ड बनने के बाद श्रमिकों को आर्थिक सहायता, शिक्षा सहायता, पेंशन, विवाह अनुदान, मातृत्व सहायता सहित कई योजनाओं का लाभ मिल सकता है।

नए पोर्टल के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल बनाया गया है। अब आवेदन की स्थिति की जानकारी भी SMS के जरिए प्राप्त की जा सकती है।

Bihar Labour Card Online Apply 2026 के लिए पात्रता

बिहार लेबर कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको निम्नलिखित पात्रताओं को पूरा करना होगा –

  • आवेदक बिहार राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक निर्माण कार्य से जुड़ा श्रमिक होना चाहिए।
  • आवेदक की आयु 18 वर्ष से अधिक और 60 वर्ष से कम होनी चाहिए।
  • आवेदक पिछले 12 महीनों में कम से कम 90 दिनों का निर्माण कार्य किया होना चाहिए।
  • आवेदक का बैंक खाता सक्रिय होना चाहिए और उसमें डीबीटी इनेबल होना चाहिए।

Bihar Labour Card 2026 के लिए आवश्यक दस्तावेज

बिहार लेबर कार्ड बनाने के लिए आपको निम्नलिखित जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी –

  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • कार्य अनुभव का प्रमाण
  • स्वघोषणा पत्र
  • राशन कार्ड
  • परिवार के सभी सदस्यों का आधार नंबर

Bihar Labour Card 2026 में निर्माण श्रमिक किसे माना जाएगा

इस कार्ड के तहत निर्माण श्रमिक निम्नलिखित लोगों को माना जाएगा, यदि आप इनमें से कोई काम कर रहे हैं तो आप आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं –

  • राज मिस्त्री
  • राज मिस्त्री हेल्पर
  • पेंटर
  • बढ़ई
  • प्लम्बर
  • बिजली मिस्त्री
  • लोहार
  • वेल्डर
  • सड़क निर्माण श्रमिक
  • भवन निर्माण श्रमिक
  • रोलर चालक
  • टाइल्स मिस्त्री
  • सरिया फिक्सर
  • ईंट निर्माण मजदूर
  • मनरेगा श्रमिक

Bihar Labour Card Online Apply 2026 Detail Process

  • सबसे पहले आपको बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

  • आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर पहुंचने के बाद आपको Register या Worker Registration का विकल्प दिखाई देगा, जिस पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको अपना आधार नंबर दर्ज करना होगा और बायोमेट्रिक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। 
  • सत्यापन सफल होने के बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल कर आ जाएगा, अब इस आवेदन फार्म को ध्यानपूर्वक पढ़कर भरना होगा।
  • इसके बाद आपको सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करना होगा। 
  • इसके बाद सभी जानकारी की एक बार अच्छे से जांच करें और ₹50 रुपए का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • अंत में आवेदन सबमिट करें और आवेदन की स्लिप को प्राप्त करें।

सारांश

आज के इस लेख में हमने आपको Bihar Labour Card Online Apply 2026 से जुड़ी पूरी जानकारी प्रदान की है। हमने आपको पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, लाभ, महत्वपूर्ण तिथियां और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया है। यदि आप निर्माण कार्य से जुड़े हुए हैं तो जल्द से जल्द अपना लेबर कार्ड बनवाकर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

Important Links

New Portal LinkClick Here
New Portal Registration LinkClick Here
Notification LinkDownload Now

FAQ’s – Bihar Labour Card Online Apply 2026

Bihar Labour Card Online Apply 2026 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

बिहार राज्य के ऐसे श्रमिक जो निर्माण कार्य से जुड़े हुए हैं और जिनकी आयु 18 वर्ष से 60 वर्ष के बीच है, वे इस योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं। साथ ही उनके पास कम से कम 90 दिनों के कार्य का प्रमाण होना चाहिए।

Bihar Labour Card Online Apply 2026 के लिए आवेदन शुल्क कितना है?

इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए कुल ₹50 शुल्क निर्धारित किया गया है। इसमें ₹20 पंजीकरण शुल्क और ₹30 पांच वर्षों के नवीकरण अंशदान के रूप में शामिल हैं।

Read Also –

Leave a Comment