PM YASASVI Scholarship 2026: यहां देखें पात्रता, लाभ, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया और छात्रवृत्ति राशि की पूरी जानकारी

PM YASASVI Scholarship 2026

PM YASASVI Scholarship 2026: नमस्कार दोस्तों, क्या आप भी OBC, EBC या DNT वर्ग से आते हैं और आप भी अपनी आगे की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता प्राप्त करना चाहते हैं तो आपके लिए पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप स्कीम 2026 एक शानदार अवसर है। आप इस स्कॉलरशिप स्कीम में अप्लाई करके स्कॉलरशिप प्राप्त कर सकते हैं और अपनी आगे की पढ़ाई को बिना रुके जारी रख सकते हैं। यह स्कॉलरशिप सिर्फ आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को ही प्रदान की जाएगी। 

आज के इस आर्टिकल में हमने पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप 2026 के बारे में पूरी जानकारी जैसे कि ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, जरूरी दस्तावेज, छात्रवृत्ति राशि, चयन प्रक्रिया इत्यादि जानकारी को विस्तार से बताया है इसलिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

PM YASASVI Scholarship 2026 : Overview

Article NamePM YASASVI Scholarship 2026
Scheme TypeScholarship
BeneficiariesOBC, EBC एवं DNT वर्ग के विद्यार्थी
Application ModeOnline
Selection ProcessMerit Based
Payment ModeDBT (Direct Benefit Transfer)
Academic LevelClass 9th से Higher Education तक

WhatsApp newअपडेट्स और लेटेस्ट जानकारी के लिए हमें फॉलो करें
WhatsApp Channel || Telegram Channel

PM YASASVI Scholarship 2026 के लिए पात्रता

पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप 2026 का लाभ प्राप्त करने के लिए आपको निम्नलिखित पत्रताओं को पूरा करना होगा –

  • आवेदक भारत देश का स्थाई निवासी होना चाहिए। 
  • छात्र OBC, EBC या DNT वर्ग से होना चाहिए और उसकी मान्यता प्राप्त जाती होनी चाहिए।
  • छात्र के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से कम होनी चाहिए।
  • छात्र किसी मान्यता प्राप्त स्कूल या कॉलेज से नियमित रूप से अध्ययनरत होना चाहिए।
  • छात्र के पिछली कक्षा में कम से कम 60% अंक होने चाहिए।

PM YASASVI Scholarship के अंतर्गत मिलने वाली छात्रवृत्ति

यह छात्रवृत्ति राशि छात्रों को इसलिए प्रदान की जाती है ताकि वह पढ़ाई से संबंधित खर्च जैसे कि हॉस्टल फीस, ट्यूशन फीस, स्टेशनरी आदि चीजें खरीद सके।

कक्षा 9वीं से 10वीं अधिकतम ₹75,000 प्रति वर्ष
कक्षा 11वीं से 12वीं अधिकतम ₹1,25,000 प्रति वर्ष
Higher Education (Diploma / ITI / Medical Course / Engineering Course)कोर्स के अनुसार सहायता निर्धारित 

PM YASASVI Scholarship 2026 के तहत चयन प्रक्रिया

यदि आप पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप 2026 के लिए ऑनलाइन अप्लाई करेंगे तो आपका सिलेक्शन निम्नलिखित चयन प्रक्रिया के अनुसार किया जाएगा –

  • OTR रजिस्ट्रेशन 
  • ऑनलाइन आवेदन 
  • मेरिट लिस्ट आधारित चयन 
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 
  • छात्रवृत्ति अप्रूवल 

PM YASASVI Scholarship 2026 हेतु आवश्यक दस्तावेज

पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप 2026 में अप्लाई करने के लिए आपके पास निम्नलिखित जरूरी दस्तावेज उपलब्ध होनी चाहिए –

  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • पिछली कक्षा की मार्कशीट
  • बोनाफाइड सर्टिफिकेट या एडमिशन प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण 
  • आधार से लिंक मोबाइल नंबर

PM YASASVI Scholarship 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया

यदि आप पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो आपने लिखित प्रक्रिया को फॉलो कर सकते हैं –

PM YASASVI Scholarship 2026

  • अधिकारी वेबसाइट पर जाने के बाद आपको OTR (One Time Registration) करना होगा।

  • इसके बाद आपको अपने आधार एनरोलमेंट आईडी या आधार नंबर के माध्यम से ओटीआर रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा। 
  • इसके बाद आपको नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर लॉगिन कर लेना है। 
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का डैशबोर्ड खुलकर आ जाएगा, यहां पर आपको पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप आवेदन फॉर्म ओपन करना होगा।
  • इसके बाद आपको इस आवेदन फार्म को ध्यानपूर्वक पढ़कर भरना होगा।
  • इसके बाद आपको सभी जरूरी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड कर देना है। 
  • अंत में आपको आवेदन फार्म की जांच कर लेनी है और सबमिट के विकल्प पर क्लिक करके आवेदन सबमिट कर देना है।
Important Links
Apply LinkClick Here
Official WebsiteClick Here
Home PageWebsite
Join our social media Telegram Group ||WhatsApp Group
Subscribe to My YouTube ChannelJoin YouTube Channel

Summary:- आज के इस आर्टिकल में हमने आपको PM YASASVI Scholarship 2026 के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से बताई है। यदि आपको यह जानकारी पसंद आई हो तो इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ अवश्य शेयर करें और यदि आपको इससे संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी चाहिए तो आप हमसे कमेंट करके पूछ सकते हैं।

Leave a Comment

WhatsApp Join