Bihar Student Credit Card Big Update 2026: अब नहीं मिलेगा ₹4 लाख रुपए तक लोन, जानें नया नियम

Bihar Student Credit Card Big Update 2026

Bihar Student Credit Card Big Update 2026: अगर आप बिहार के विद्यार्थी हैं और अपनी उच्च शिक्षा के लिए Bihar Student Credit Card Yojana का लाभ लेना चाहते हैं, तो आपके लिए यह अपडेट काफी महत्वपूर्ण होगी, क्योंकि बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना को लेकर नई अपडेट सामने आई है, जिसके तहत शिक्षा के लिए मिलने वाले लोन की राशि और अतिरिक्त Education Loan को लेकर बदलाव किया गया है।

जैसा कि आप सभी को पता होगा कि अब तक Bihar Student Credit Card Yojana के तहत विद्यार्थियों को अधिकतम ₹4 लाख रुपये तक Education Loan मिलता था। लेकिन अब नई अपडेट के तहत अधिकतम ₹2 लाख रुपए तक की राशि ब्याज मुक्त रूप से मिल सकती है। इसके अलावा अतिरिक्त राशि पर आपको बैंक को ब्याज देना होगा। इस आर्टिकल में हमने इस अपडेट के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से बताई है।

Bihar Student Credit Card Big Update : Overview

Scheme NameBihar Student Credit Card Yojana
StateBihar
Main BeneficiaryBihar Students
Educational Qualification12th Pass
Previous Loan LimitUp to ₹4 Lakh
New Loan Limit Under SchemeUp to ₹2 Lakh
Application ModeOnline
Official Website Click Here 

WhatsApp newअपडेट्स और लेटेस्ट जानकारी के लिए हमें फॉलो करें
WhatsApp Channel || Telegram Channel

Bihar Student Credit Card में क्या बड़ा बदलाव हुआ है?

नई व्यवस्था के अनुसार Bihar Student Credit Card Yojana के तहत मिलने वाले Education Loan की राशि में बदलाव किया गया है। पहले विद्यार्थियों को इस योजना के तहत अधिकतम ₹4 लाख तक Education Loan मिलता था परंतु अब नई व्यवस्था में योजना के तहत अधिकतम ₹2 लाख तक ही एजुकेशन लोन दिया जाएगा। यह बदलाव खास तौर पर उन विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण है, जिनकी Higher Education की फीस और अन्य खर्च ₹2 लाख से अधिक हैं।

₹2 लाख से अधिक Education Loan कैसे मिलेगा

यदि विद्यार्थी को Higher Education के लिए ₹2 लाख रुपए से ज्यादा राशि की आवश्यकता है, तो अतिरिक्त Education Loan के लिए PM Vidyalaxmi Portal के माध्यम से आवेदन करना होगा। 2 लाख से अधिक लोन लेने पर आपको अतिरिक्त राशि पर बैंक द्वारा निर्धारित ब्याज देना होगा। ध्यान रहे कि आवेदन करते समय आपके पास सभी जरूरी दस्तावेज उपलब्ध हो ताकि आपको एजुकेशन लोन बिना किसी परेशानी के मिल सके।

नया Student Credit Card नियम कब से लागू होगा

नई व्यवस्था को शैक्षणिक सत्र 2026-27 से लागू किए जाने की जानकारी दी गई है। इसका मतलब है कि Academic Session 2026-27 से Bihar Student Credit Card Yojana के तहत Loan से संबंधित नई व्यवस्था लागू होगी। जो भी विद्यार्थी इस सत्र में Higher Education के लिए योजना का लाभ लेना चाहते हैं, उन्हें आवेदन करते समय लागू नए नियमों को ध्यान से देखना होगा।

Important Links
Official NoticeClick Here
Official WebsiteClick Here
Home PageWebsite
Join our social media Telegram Group ||WhatsApp Group
Subscribe to My YouTube ChannelJoin YouTube Channel

Summary:- आज के इस आर्टिकल में हमने आपको Bihar Student Credit Card Big Update 2026 के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से बताई है। यदि आपको यह जानकारी पसंद आई हो तो इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ अवश्य शेयर करें और यदि आपको इससे संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी चाहिए तो आप हमसे कमेंट करके पूछ सकते हैं।

FAQ’s – Bihar Student Credit Card Big Update 2026

Q.1 Bihar Student Credit Card में क्या बड़ा बदलाव हुआ है?

Answer: नई अपडेट के अनुसार योजना के तहत मिलने वाली Loan राशि को लेकर बदलाव किया गया है। अब अधिकतम ₹2 लाख तक की राशि का प्रावधान बताया गया है।

Q.2 क्या Student Credit Card से अब ₹4 लाख नहीं मिलेंगे?

Answer: नई अपडेट के अनुसार योजना के तहत अधिकतम ₹2 लाख तक की राशि मिलने की जानकारी दी गई है। ₹2 लाख से अधिक की जरूरत होने पर अतिरिक्त Education Loan के लिए बैंक की प्रक्रिया अपनानी होगी।

Leave a Comment

WhatsApp Join