Sarkari Information Logo

Sarkari Information

सही जानकारी, सही समय पर

Bihar Labour Card Payment 2026: लेबर कार्ड धारकों को मिलेंगे ₹5,000, वार्षिक वस्त्र सहायता योजना का नोटिस जारी

Bihar Labour Card Payment 2026: यदि आप भी बिहार राज्य के निवासी हैं और आपके पास भी मजदूर कार्ड है तो आपके लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने निकल कर आ रही है कि बिहार भवन एवं अन्य निर्माण कल्याण बोर्ड द्वारा वार्षिक वस्त्र सहायता योजना के तहत पत्र निर्माण श्रमिकों को कपड़े खरीदने के लिए ₹5000 रुपए की हर साल सहायता प्रदान की जाती है। यदि आपके पास भी मजदूर कार्ड बना हुआ है तो आपके बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से यह पैसा भेज दिया जाएगा। 

बिहार लेबर कार्ड के तहत ₹5000 रुपए प्राप्त करने के लिए आपको अपने बैंक खाते में डीबीटी की सुविधा को सक्रिय रखना होगा। इसके अलावा इस आर्टिकल में हमने बिहार लेबर कार्ड पेमेंट 2026 के तहत वस्त्र के लिए मिलने वाली ₹5000 की राशि से संबंधित संपूर्ण जानकारी विस्तार से प्रदान की है।

Bihar Labour Card Payment 2026 : Overview

आर्टिकल का नामBihar Labour Card Payment 2026
विभाग का नामश्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग
संबंधित बोर्डबिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड
योजना का नामवार्षिक वस्त्र सहायता योजना
सहायता राशि₹5,000 प्रतिवर्ष
लाभार्थीपात्र पंजीकृत निर्माण श्रमिक
भुगतान का माध्यमDBT
आधिकारिक वेबसाइटbocwboard.bihar.gov.in
WhatsApp new

अपडेट्स और लेटेस्ट जानकारी के लिए हमें फॉलो करें
WhatsApp Channel || Telegram Channel

Bihar Labour Card Payment 2026 क्या है?

बिहार सरकार के श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग के अंतर्गत बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए अलग-अलग कल्याणकारी योजनाएं संचालित करता है। इन्हीं योजनाओं में वार्षिक वस्त्र सहायता योजना भी शामिल है। इस योजना के तहत निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों को कपड़े खरीदने के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध की जाती है। आपकी जानकारी के लिए बता दे की वार्षिक वस्त्र सहायता योजना के तहत श्रमिकों को हर साल ₹5000 रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। यह धनराशि श्रमिक के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाती है। 

इस योजना के संबंध में 2 नवंबर 2026 को त्यौहार के शुभ अवसर पर श्रमिकों के लिए वस्त्र सहायता योजना के तहत नोटिस जारी की गई है। हालांकि नोटिस जारी होने के आधार पर यह नहीं मान सकते हैं कि सभी मजदूर कार्ड धारकों के बैंक खाते में धनराशि तुरंत भेज दी जाएगी।

Bihar Labour Card धारकों को मिलती हैं ये सरकारी योजनाएं

  1. मातृत्व लाभ योजना
  2. पितृत्व लाभ योजना
  3. नकद पुरस्कार योजना
  4. शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता
  5. विवाह के लिए वित्तीय सहायता
  6. भवन मरम्मति अनुदान योजना
  7. साइकिल क्रय अनुदान योजना
  8. औजार क्रय योजना
  9. लाभार्थी चिकित्सा सहायता
  10. वार्षिक चिकित्सा सहायता
  11. विकलांगता पेंशन
  12. पारिवारिक पेंशन
  13. पेंशन योजना
  14. वार्षिक वस्त्र सहायता योजना
  15. दाह संस्कार के लिए आर्थिक सहायता
  16. मृत्यु लाभ योजना
  17. मान्यता पूर्व शिक्षा से संबंधित सहायता

Bihar Labour Card कौन-कौन बनवा सकता है?

  • राजमिस्त्री
  • निर्माण मजदूर और हेल्पर
  • बढ़ई
  • पेंटर
  • प्लंबर
  • इलेक्ट्रिशियन
  • सड़क निर्माण में काम करने वाले मजदूर
  • भवन निर्माण में लगे श्रमिक
  • टाइल्स और मार्बल लगाने वाले कारीगर
  • छत और दीवार निर्माण का काम करने वाले श्रमिक

Bihar Labour Card बनवाने के लिए पात्रता

  • आवेदक की उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।
  • आवेदक की अधिकतम उम्र 60 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • पिछले 12 महीनों में कम से कम 90 दिनों तक निर्माण कार्य किया होना चाहिए।
  • आवेदक को निर्माण श्रमिक के रूप में काम करने का प्रमाण देना होगा।

Bihar Labour Card बनवाने के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • उम्र प्रमाण पत्र
  • पिछले 12 महीनों में 90 दिनों के निर्माण कार्य का प्रमाण
  • मोबाइल नंबर

Bihar Labour Card Payment 2026

बिहार लेबर कार्ड योजना के तहत संचालित की जा रही वार्षिक वस्त्र सहायता योजना के तहत बिहार सरकार द्वारा नोटिस 2 नवंबर 2026 को जारी की गई है। इस नोटिस के आधार पर त्योहार के शुभ अवसर पर श्रमिकों को कपड़े खरीदने के लिए ₹5000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। हालांकि नोटिस जारी होने का मतलब यह नहीं है कि आपका पैसा डीबीटी के माध्यम से तुरंत भेज दिया जाए, इसमें कुछ समय भी लग सकता है।

Important Links
Official NoticeDownload Now
Official WebsiteClick Here
Home PageWebsite
Join our social media Telegram Group ||WhatsApp Group
Subscribe to My YouTube ChannelJoin YouTube Channel

Summary:- आज के इस आर्टिकल में हमने आपको Bihar Labour Card Payment 2026 के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से बताई है। यदि आपको यह जानकारी पसंद आई हो तो इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ अवश्य शेयर करें और यदि आपको इससे संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी चाहिए तो आप हमसे कमेंट करके पूछ सकते हैं।

Leave a Comment