Bihar Asha Worker Bharti 2025 :- दोस्तों, बिहार में सरकारी भर्तियों की धूम है और इसी कड़ी में अब स्वास्थ्य विभाग के तहत आशा कार्यकर्ताओं के लिए बड़ी भर्ती की खबर सामने आई है। महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा इसे एक अहम कदम माना जा रहा है। साल 2025 में करीब 27375 पदों पर नई आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती की तैयारी की जा रही है, जो खासकर ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की महिलाओं के लिए एक सुनहरा अवसर साबित हो सकता है।
स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार में आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका काफी अहम है। ये कार्यकर्ता गांवों और शहरी बस्तियों में स्वास्थ्य योजनाओं को धरातल पर लागू करने का काम करती हैं, जैसे टीकाकरण अभियान, गर्भवती महिलाओं की देखभाल, बच्चों की स्वास्थ्य जांच आदि। इनके जरिए सरकार की स्वास्थ्य नीतियां आम जनता तक पहुंचती हैं। ऐसे में इनकी संख्या बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता बन गई है।
Bihar Asha Worker Bharti 2025 – Overview
आर्टिकल का नाम | Bihar Asha Worker Bharti 2025 |
---|---|
आर्टिकल का प्रकार | Latest Job |
आर्टिकल की तिथि | 01/05/2025 |
विभाग का नाम | स्वास्थ्य विभाग बिहार सरकार |
पद का नाम | आशा कार्यकर्ता |
कुल पदों की संख्या | 27,375 |
Detailed Information | Please Read The Article Completely. |
📢 अपडेट्स और लेटेस्ट जानकारी के लिए हमें फॉलो करें
👉 WhatsApp Channel || Telegram Channel
Bihar Asha Worker Bharti 2025 :- नमस्कार दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप सभी का एक बार फिर से हार्दिक अभिनंदन और स्वागत है | बिहार में 27375 आशा कार्यकर्ताओं की बहाली की योजना पर तेजी से काम चल रहा है। यह जानकारी हाल ही में प्रकाशित एक अखबार की रिपोर्ट के जरिए सामने आई है, जिसमें राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक अगले तीन महीने के अंदर इस भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस संबंध में जुलाई 2025 तक आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की पूरी संभावना है।
दोस्तों आप सभी को बता दें कि, विभाग के द्वारा अभी आवेदन करने की कोई निश्चित तिथि जारी नहीं की गई है | चयन प्रक्रिया जल्द ही शुरू कर दी जाएगी, हालांकि यह राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों मेंआशा कार्यकर्ताओं का चयन ग्राम सभा के माध्यम से होगा इसके कार्य नियंत्रण की जिम्मा स्थानीय मुखिया को दी जाएगी शहरी क्षेत्र में होने वाले चयन में स्थानीय वार्ड पार्षद की अहम भूमिका होगी | इसकी और भी संपूर्ण जानकारी आज हम आप सभी को अपने आर्टिकल के माध्यम से विस्तार पूर्वक बताएंगे इसीलिए आप सभी हमारे द्वारा दिए गए इस आर्टिकल को ध्यानपूर्वक अंत तक अवश्य पढ़ें |
Bihar Asha Worker Bharti 2025 : महिलाओं के लिए सुनहरा अवसर
यह भर्ती बिहार की महिलाओं के लिए रोजगार और स्वावलंबन की दिशा में एक मजबूत कदम है। आशा कार्यकर्ता की नौकरी समाज सेवा से जुड़ी है, जो आपके गांव या मोहल्ले की महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सेवा करने का अवसर देती है। साथ ही आपको हर महीने एक निश्चित प्रोत्साहन राशि भी मिलती है, जो आर्थिक संबल भी सुनिश्चित करती है।
माना जा रहा है कि, आवेदन प्रक्रिया मई 2025 से जुलाई 2025 के बीच शुरू कर दी जाएगी। जुलाई के अंत तक चयन प्रक्रिया भी शुरू हो सकती है। ऐसे में सभी पात्र महिलाएं अभी से सतर्क हो जाएं और इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाने के लिए तैयार रहें।
तीन माह के अंदर होगी बहाली
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि तीन माह के अंदर ग्रामीण क्षेत्रों में 21 हजार 9 तथा शहरी क्षेत्रों के लिए 5 हजार 316 आशा कार्यकर्ताओं का चयन किया जाएगा। साथ ही 1 thousand 50 Asha Facilitators का भी चयन किया जाएगा। आशा कार्यकर्ता सामुदायिक स्तर पर प्राथमिक स्तर पर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराती हैं। श्री पांडेय ने संबंधित पदाधिकारियों को पूरी चयन प्रक्रिया में तेजी लाने का स्पष्ट निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में विभागीय बहाली की प्रक्रिया लगातार चल रही है। अब तक विभिन्न पदों के लिए 35 हजार 383 पदों के लिए विज्ञापन भी प्रकाशित किया जा चुका है। सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी, विशेषज्ञ चिकित्सक, चिकित्सा पदाधिकारी तथा आयुष चिकित्सकों की बहाली प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया। राज्य के अस्पतालों में दी जा रही डायलिसिस, इमरजेंसी केयर, पैथोलॉजी जांच तथा अन्य स्वास्थ्य सेवाओं की अद्यतन जानकारी ली।
सभी मरीजों को मिले सभी सुविधाएं
स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य के सभी अस्पतालों में आने वाले मरीजों को सरल तरीके से इलाज की सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान राज्य के जिला एवं अनुमंडलीय अस्पतालों समेत Critical Care Unit में Bed की संख्या बढ़ाने का भी निर्देश दिया गया। स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य में संचालित ट्रॉमा सेंटर में दी जा रही सुविधाओं की भी जानकारी ली। अंधापन नियंत्रण कार्यक्रम की समीक्षा की गई।
ऑक्सीजन प्लांट का नियमित रख-रखाव किया जाए
राज्य के विभिन्न अस्पतालों में कोरोना काल में लगाए गए ऑक्सीजन उत्पादन प्लांट का भी नियमित रख-रखाव करने का निर्देश दिया गया। समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य विभाग के सचिव मनोज कुमार सिंह, कार्यपालक निदेशक सुहर्ष भगत, BMSICL के प्रबंध निदेशक धर्मेंद्र कुमार, स्वास्थ्य मंत्री के निजी सचिव अमिताभ सिंह समेत कई विभागीय पदाधिकारी मौजूद थे।
Bihar Asha Worker Bharti 2025 : कौन आवेदन कर सकता है?
इस भर्ती की खास बात यह है कि इसमें सिर्फ महिलाएं ही आवेदन कर सकती हैं और शैक्षणिक योग्यता कम से कम Matriculation (10th) or Intermediate (12th) उत्तीर्ण होना आवश्यक है। अगर आप बिहार की रहने वाली महिला हैं और स्वास्थ्य क्षेत्र में सेवा करने का जज्बा रखती हैं तो यह मौका आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है।
Bihar Asha Worker Bharti 2025 : भर्ती प्रक्रिया कैसी होगी?
- ग्रामीण क्षेत्रों में चयन ग्राम सभा के माध्यम से किया जाएगा, जिसमें स्थानीय मुखिया की भूमिका मुख्य होगी।
- शहरी क्षेत्रों में चयन की जिम्मेदारी वार्ड परिषद को दी जाएगी।
- चयन प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को सभी औपचारिकताएं समय पर पूरी करने के सख्त निर्देश दिए हैं।
- आवेदन से लेकर चयन तक की प्रक्रिया पारदर्शी और सुचारू होगी, ताकि पात्र अभ्यर्थियों को बिना किसी बाधा के अवसर मिल सके।
Bihar Asha Worker Bharti 2025 : महत्वपूर्ण निर्देश
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को चयन प्रक्रिया जल्द पूरी करने का स्पष्ट आदेश दिया है। इसके साथ ही उन्होंने अन्य स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि आने वाले समय में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, चिकित्सा अधिकारी, विशेषज्ञ चिकित्सक और आयुष चिकित्सकों की भी बहाली की जाएगी।
इसके अलावा उन्होंने अस्पतालों में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं जैसे डायलिसिस, आपातकालीन देखभाल, पैथोलॉजी और जांच सुविधाओं की भी समीक्षा की है। इस दौरान मरीजों को सुविधाजनक उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।
Bihar Asha Worker Bharti 2025 : Important Documents
- शैक्षणिक प्रमाण पत्र (10वीं या 12वीं की मार्कशीट)
- आवासीय प्रमाण पत्र
- पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर आईडी आदि)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक खाता विवरण
- मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
Bihar Asha Worker Bharti 2025 : Highlights
- 27,375 पदों पर आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती की तैयारी
- केवल महिलाओं को आवेदन का मौका
- शैक्षणिक योग्यता- 10वीं या 12वीं पास
- ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम सभा के माध्यम से चयन
- शहरी क्षेत्रों में वार्ड परिषद द्वारा चयन
- आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होगी (मई-जुलाई 2025 के बीच संभावित)
- स्वास्थ्य मंत्री ने भर्ती जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
- आवेदन के लिए अभी से तैयार रखें दस्तावेज
Important Links 📌 | |
Online Apply | View More (Soon) |
Paper Notice | Notice |
Join Our Telegram Group | Website |
Join Our WhatsApp Group | Website |
Subscribe to My YouTube Channel | Website |
Summary :- इस लेख के माध्यम से हम आपको Bihar Asha Worker Bharti 2025 से संबंधित सभी जानकारी विस्तार से बताने का प्रयास कर रहे हैं। यदि आप इस लेख से संबंधित सभी जानकारी जानना चाहते हैं, तो आपको इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ना चाहिए ताकि आप इससे संबंधित सभी जानकारी जान सकें और इसका लाभ उठा सकें।
यदि आपको यह लेख पसंद आया है, तो इसे अपने दोस्तों के साथ साझा करें और इसे पसंद करें और यदि आपके पास इस लेख से संबंधित कोई प्रश्न है, तो आप हमारे Comment Box में कमेंट करके सवाल पूछ सकते हैं।
ध्यान दें :- ऐसे ही केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा शुरू की गई नई या पुरानी सरकारी योजनाओं की जानकारी हम आपतक सबसे पहले अपने इस Website के माधयम से पहुँचआते रहेंगे Sarkariinformation.com, तो आप हमारे Website को फॉलो करना ना भूलें ।
अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो इसे Share जरूर करें ।
इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद,,,
नीचे दिए गए सोशल मीडिया के आइकॉन पर क्लिक करके आप हमारे साथ जुड़ सकते हैं जिससे आने वाली नई योजना की जानकारी आप तक पहुंच सके |
Join Job And News Update |
For Telegram | For Twitter |
For Website | For YouTube |