Sarkari Information Logo

Sarkari Information

सही जानकारी, सही समय पर

Bihar Chai Vikas Yojana 2026-27: चाय की खेती के लिए किसानों को मिलेगा अनुदान, जानें आवेदन प्रक्रिया 

Bihar Chai Vikas Yojana 2026-27: अगर आप बिहार के किसान हैं और चाय की खेती करते हैं या अपने खेत में चाय की खेती शुरू करना चाहते हैं, तो आपके लिए बिहार सरकार की यह योजना काफी उपयोगी हो सकती है। कृषि विभाग, बिहार के अंतर्गत उद्यान निदेशालय द्वारा चाय की खेती को बढ़ावा देने और किसानों को बागान प्रबंधन में सहायता देने के लिए चाय विकास योजना संचालित की जा रही है।

इस योजना के तहत पात्र किसानों को चाय के पौधों की रोपाई के लिए अनुदान और खेती में इस्तेमाल होने वाले कुछ कृषि उपकरणों पर आर्थिक सहायता दी जाती है। आज के इस आर्टिकल में हमने बिहार का विकास योजना 2026 के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से प्रदान की है इसलिए इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े।

Bihar Chai Vikas Yojana 2026-27 : Overview

Scheme NameBihar Chai Vikas Yojana 2026-27
DepartmentAgriculture Department, Government of Bihar
Financial Year2026-27
Scheme TypeAgriculture Subsidy Scheme
BeneficiariesEligible Farmers
Eligible DistrictsKishanganj, Araria, Supaul, Purnia and Katihar
Application ModeOnline
Official Websitehorticulture.bihar.gov.in
WhatsApp new

अपडेट्स और लेटेस्ट जानकारी के लिए हमें फॉलो करें
WhatsApp Channel || Telegram Channel

Bihar Chai Vikas Yojana 2026-27 क्या है?

बिहार चाय विकास योजना राज्य में चाय की खेती का विस्तार करने और किसानों को चाय बागानों के बेहतर प्रबंधन के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की योजना है। इसके अंतर्गत किसान नए क्षेत्र में चाय की खेती शुरू करने के लिए पौध रोपण सामग्री पर अनुदान प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा, पहले से चाय की खेती कर रहे पात्र किसानों को निर्धारित कृषि उपकरणों पर भी सहायता मिल सकती है।

Bihar Chai Vikas Yojana 2026-27 Subsidy Details

ComponentSubsidy RateMaximum SubsidyMinimum Land Requirement
Tea Planting Material75% in First Year and 25% in Second YearAs per Approved Unit CostAs per Scheme Guidelines
Pruning Machine50% of Cost₹60,0002 Acres
Mechanical Harvester50% of Cost₹50,0002 Acres
Plucking Shears50% of Cost₹1,100 per Shear, Maximum 20 Shears2 Acres
Leaf Carriage Vehicle50% of Cost₹7,50,00010 Acres
Leaf Collection Shed50% of Cost₹37,5005 Acres

Eligibility for Bihar Chai Vikas Yojana 2026-27

इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा –

  • आवेदक बिहार का किसान होना चाहिए।
  • आवेदक की खेती संबंधित पात्र जिले (किशनगंज, अररिया, सुपौल, पूर्णिया और कटिहार) में होनी चाहिए।
  • कृषि विभाग के DBT Portal पर किसान का पंजीकरण होना चाहिए।
  • आवेदक के पास सभी जरूरी दस्तावेज उपलब्ध होने चाहिए।

Documents Required for Bihar Chai Vikas Yojana 2026-27

बिहार चाय विकास योजना 2026 में आवेदन करने के लिए आवेदन के पास निम्नलिखित जरूरी दस्तावेज होने चाहिए –

  • आधार कार्ड 
  • मोबाइल नंबर 
  • पासपोर्ट साइज फोटो 
  • फॉर्मर रजिस्ट्रेशन नंबर 
  • भूमि से संबंधित दस्तावेज 
  • बैंक खाता विवरण 
  • ईमेल आईडी 
  • आदि।

How to Apply Online for Bihar Chai Vikas Yojana 2026-27?

बिहार चाय विकास योजना के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो करके आवेदन करना होगा –

  • आवेदक को सबसे पहले बिहार एग्रीकल्चर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
Bihar Chai Vikas Yojana 2026-27
  • इसके बाद आपको वित्तीय वर्ष 2026-27 की सूची में बिहार चाय विकास योजना के अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने दिशा निर्देश खुलकर आ जाएंगे, जिन्हें आपको पढ़कर टिक कर देना है।
  • इसके बाद आपको प्रोसीड तो अप्लाई के विकल्प पर क्लिक करना होगा। 
  • अब आपको अपना 13 अंकों का फार्मर रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज कर देना है। 
  • इसके बाद आपको गेट डीटेल्स के विकल्प पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद आपके सामने आवेदन फार्म खुलकर आ जाएगा, जिसमें मांगी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़कर दर्ज करना होगा। 
  • इसके बाद आपको सभी जरूरी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना होगा। 
  • अंत में आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करके इस योजना के लिए आवेदन सबमिट कर देना होगा।
  • आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद आपको आवेदन की रसीद प्रदान की जाएगी, जिसे सुरक्षित रख लेना है।
Important Links
Direct Link To ApplyClick Here
Official WebsiteClick Here
Home PageWebsite
Join our social media Telegram Group ||WhatsApp Group
Subscribe to My YouTube ChannelJoin YouTube Channel

Summary:- आज के इस आर्टिकल में हमने आपको Bihar Chai Vikas Yojana 2026-27 के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से बताई है। यदि आपको यह जानकारी पसंद आई हो तो इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ अवश्य शेयर करें और यदि आपको इससे संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी चाहिए तो आप हमसे कमेंट करके पूछ सकते हैं।

Leave a Comment