Bihar Land Survey Online Apply 2025 – बिहार जमीन सर्वे के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू, जाने आवेदन करने की संपूर्ण जानकारी 

Bihar Land Survey Online Apply 2025

Bihar Land Survey Online Apply 2025 :- बिहार सरकार भूमि रिकॉर्ड को डिजिटल रूप से सुरक्षित रखने और भूमि विवादों को कम करने के लिए Revenue and Land Reforms Department के माध्यम से बिहार भूमि सर्वेक्षण करवा रही है। इसके लिए बिहार के सभी लोग ज़मीन सर्वेक्षण के लिए ऑफ़लाइन और ऑनलाइन दोनों तरीकों से आवेदन कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के ज़रिए ज़मीन मालिक अपनी ज़मीन का सर्वेक्षण करवा सकते हैं और अपने ज़मीन के रिकॉर्ड को ऑनलाइन देख सकते हैं।

दोस्तों अगर आप भी बिहार के निवासी हैं और Revenue and Land Reforms Department के तहत जल्द से जल्द अपने जमीन का सर्वे करवाना चाहते हैं तो हमारे द्वारा दिए गए इस आर्टिकल कोअंत तक ध्यान पूर्वक अवश्य पड़े ताकि आप सभी को आवेदन करते समय किसी भी प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना ना पड़े |

आर्टिकल का नामBihar Land Survey Online Apply 2025
आर्टिकल का प्रकारLatest Update 
माध्यमऑनलाइन / ऑफलाइन
आर्टिकल की तिथि16/02/2025
विभाग का नामभूमि राजस्व विभाग बिहार सरकार
आवेदन शुरू होने की तिथि20 अगस्त 2024
Detailed Information Please Read The Article Completely. 
Official Website Click Here

Bihar Land Survey Online Apply 2025 :- दोस्तों आप सभी का हमारे इस आर्टिकल में एक बार फिर से हार्दिक अभिनंदन और स्वागत है जैसा कि, आप सभी को पता है कि, राजस्व भूमि सुधार विभाग के द्वारा भूमि सर्वेक्षण हेलोकराई जा रही है जो कि, 20 अगस्त 2024 से शुरू हो चुकी है | इसका करने का मुख्य उद्देश्य बिहार सरकार ने भूमि रिकॉर्ड को डिजिटल रूप से संरक्षित करने और भूमि विवाद को कम करने के लिएकिया जा रहा है |

WhatsApp new📢 अपडेट्स और लेटेस्ट जानकारी के लिए हमें फॉलो करें
👉 WhatsApp Channel || Telegram Channel

आप सभी को बता दें कि, भूमि सर्वेक्षण करवाना अति आवश्यक है क्योंकि, भूमि सर्वेक्षण करने के बाद ही आप अपनी भूमि रिकॉर्ड को डिजिटल रूप से ऑनलाइन के माध्यम से कभी भी कहीं भी देख सकते हैं | आवेदन करने के लिए आप सभी ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों प्रक्रिया से आवेदन कर सकते हैं | आवेदन करने की संपूर्ण जानकारी आज हम आप सभी को अपनी आर्टिकल के माध्यम से प्रदान करेंगे इसलिए आप सभी ध्यानपूर्वक हमारे इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें |

Bihar Land Survey Online Apply 2024

Bihar Land Survey Online Apply 2025 : What is Required?

  • रैयत या रैयत के वंशज द्वारा धारित भूमि के लिए स्वघोषणा प्रपत्र-2 भरकर अपने अंचल के कैम्प में जमा करें अथवा भू-अभिलेख एवं परिमाप की वेबसाइट dirs.bihar.gov.in पर अपलोड करें।
  • खतियान रैयत/जमाबंदी रैयत के वंशज प्रपत्र-3 (i) में वंशावली स्वयं तैयार कर अपने अंचल के कैम्प में जमा करें अथवा निदेशालय की वेबसाइट dirs.bihar.gov.in पर अपलोड करें।
  • स्वघोषणा के साथ राजस्व रसीद की छायाप्रति संलग्न करें।
  • यदि भूमि क्रय/विनिमय/दान की गई है तो दस्तावेज की छायाप्रति।
  • यदि सक्षम न्यायालय का आदेश है तो आदेश की छायाप्रति।
  • बंदोबस्त भूमि/भू-दान प्रमाण-पत्र/वसगीत पर्चा की छायाप्रति।
  • यदि जमाबंदी रैयत जीवित है तो केवल स्वघोषणा (प्रपत्र-2) दिया जाएगा, वंशावली नहीं।

Bihar Land Survey Online Apply 2025 : What is Not Necessary?

  • फॉर्म-3(i) में वंशावली पर कार्यपालक मजिस्ट्रेट/नोटरी पब्लिक के समक्ष शपथ लेने की आवश्यकता नहीं है।
  • 2. फॉर्म-3(i) में वंशावली पर संबंधित ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि से हस्ताक्षर कराना आवश्यक नहीं है।
  • खतियान की सत्य प्रतिलिपि की आवश्यकता नहीं है।
  • 4. किस्त प्रक्रिया के दौरान आपकी भूमि पर उपस्थिति अनिवार्य नहीं है। यदि आप स्वयं या आपका कोई विश्वसनीय प्रतिनिधि भूमि पर मौजूद है, तो सर्वेक्षण कर्मियों के लिए आपकी पहचान करना आसान होगा।
  • राजस्व रसीद की अद्यतन/ऑनलाइन प्रतिलिपि की आवश्यकता नहीं है।

Bihar Land Survey Online Apply 2025 : Required Documents

  1. खतौनी: भूमि के स्वामित्व को दर्शाने वाला दस्तावेज़।
  2. भूमि का नक्शा या प्लॉट प्लान।
  3. यदि भूमि सरकारी या सार्वजनिक है तो अनुमति पत्र की आवश्यकता हो सकती है।
  4. आवेदक का आधार कार्ड।
  5. निवास प्रमाण पत्र: आवेदक का निवास प्रमाण पत्र।
  6. आवेदक का पासपोर्ट आकार का फोटो।
  7. फॉर्म-2 और वंशावली फॉर्म-3 (1)

How To Apply Online For Bihar Land Survey 2025

  • बिहार जमींदोज सर्वेक्षण ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले Bihar DLRS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

Bihar Land Survey Online Apply 2024

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आप “बिहार विशेष सर्वेक्षण संबंधित सेवाएं” के लिंक पर क्लिक करेंगे।
  • इसके बाद आपके सामने “बिहार विशेष सर्वेक्षण संबंधित ऑनलाइन सेवाएं” प्रदर्शित होगी।

Bihar Land Survey Online Apply 2024

  • अब आप “रैयत के स्वामित्व वाली/धारित भूमि की स्वघोषणा हेतु प्रपत्र” पर क्लिक करेंगे।
  • क्लिक करने के बाद आपको “(रैयत के स्वामित्व वाली/धारित भूमि की स्वघोषणा/वंशावली हेतु प्रपत्र) 2 & 3(1)” दिखाई देगा।

Bihar Land Survey Online Apply 2024

  • अब आप इसमें मांगी गई सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक, सही और विस्तार से भरेंगे।
  • सभी जानकारियों को भरने के बाद आप “स्वघोषणा/वंशावली हेतु प्रपत्र) 2 & 3(1)” की स्कैन की हुई कॉपी अपलोड करेंगे।
  • इसके बाद आप सबमिट बटन पर क्लिक करके आवेदन को सफल बनाएँगे।
  • आवेदन करने के बाद अब आपके अंचल के राजस्व अधिकारी द्वारा आपकी भूमि का सर्वेक्षण किया जाएगा।

How To Apply Offline For Bihar Land Survey 2025

  • सबसे पहले आपको अपने क्षेत्र के राजस्व कार्यालय या कानूनगो कार्यालय से संपर्क करना होगा। वहां आपको आवश्यक दस्तावेजों और भूमि सर्वेक्षण की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी मिलेगी।
  • इसके बाद आपको एक आवेदन पत्र भरना होगा जिसमें आपकी भूमि के बारे में सभी आवश्यक जानकारी होगी। इस फॉर्म में आपकी भूमि का विवरण, आपका नाम, पता और अन्य आवश्यक जानकारी शामिल होगी।
  • अब आपको आवेदन पत्र के साथ कुछ आवश्यक दस्तावेज भी जमा करने होंगे। इन दस्तावेजों में आपकी भूमि की खतौनी, नक्शा और अन्य संबंधित दस्तावेज शामिल होने चाहिए।
  • जब आप सभी आवश्यक दस्तावेज जमा कर देंगे, तो सर्वेक्षण का काम शुरू हो जाएगा। सर्वेक्षण करने के लिए एक सर्वेक्षक आपके खेत पर आएगा और आपकी भूमि का सर्वेक्षण करेगा।

महत्वपूर्ण लिंक

Online Apply Survey
स्वघोषणा – 2 डाउनलोड करेंSurvey
राजवंशावली टेम्पलेट- 3 (1) डाउनलोडSurvey
Official Website Survey
Join Our Social MediaTelegram Group || WhatsApp Group
Subscribe to My YouTube ChannelYouTube Channel

Summary :- इस लेख के माध्यम से हम आपको Bihar Land Survey Online Apply 2025 से संबंधित सभी जानकारी विस्तार से बताने का प्रयास कर रहे हैं। यदि आप इस लेख से संबंधित सभी जानकारी जानना चाहते हैं, तो आपको इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ना चाहिए ताकि आप इससे संबंधित सभी जानकारी जान सकें और इसका लाभ उठा सकें।

यदि आपको यह लेख पसंद आया है, तो इसे अपने दोस्तों के साथ साझा करें और इसे पसंद करें और यदि आपके पास इस लेख से संबंधित कोई प्रश्न है, तो आप हमारे Comment Box में कमेंट करके सवाल पूछ सकते हैं।

📢 Join Our Social Channels
WhatsApp Channel
Daily Updates
Join
Telegram Channel
Job Alerts
Join
YouTube Channel
Video Guides
Subscribe
Instagram Page
Short Reels
Follow

Leave a Comment

Recent Post

Follow On

🔔 Join Our Channels
WhatsApp
Join
Telegram
Join
YouTube
Join
Instagram
Join