Sarkari Information Logo

Sarkari Information

सही जानकारी, सही समय पर

Bihar Mukhyamantri Vridhjan Pension Yojana: बिहार के बुजुर्गों को सरकार देगी हर महीने पेंशन के तौर पर ₹1100 की राशि, ऐसे करें आवेदन

Bihar Mukhyamantri Vridhjan Pension Yojana: बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग द्वारा बुजुर्ग नागरिकों को पेंशन देने के लिए सरकार ने Bihar Mukhyamantri Vridhjan Pension Yojana की शुरुआत की है। जिसके अंतर्गत बिहार के बुजुर्ग लोगों को पेंशन दी जाएगी जिससे बुजुर्ग लोग अपने जरूरत के समान के ऊपर खर्च कर सकते हैं। 

बिहार सरकार इस योजना के अंतर्गत 60 वर्ष या उससे अधिक होने वाले बुजुर्गों को आर्थिक सहयोग पेंशन के तौर पर दे रही है। अगर आप बिहार मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करने की आवश्यकता पड़ती है।

Bihar Mukhyamantri Vridhjan Pension Yojana : Overview 

योजना का नाम Bihar Mukhyamantri Vridhjan Pension Yojana 
योजना का राज्य  बिहार 
योजना को शुरू कियाबिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग
योजना का मुख्य उद्देश्यबिहार के बुजुर्ग नागरिकों को पेंशन देना
योजना से लाभार्थी बिहार के 60 वर्ष से अधिक के व्यक्ति
योजना की आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन 
योजना की आधिकारिक वेबसाइटsspmis.bihar.gov.in
WhatsApp new

अपडेट्स और लेटेस्ट जानकारी के लिए हमें फॉलो करें
WhatsApp Channel || Telegram Channel

Bihar Mukhyamantri Vridhjan Pension Yojana 

मुख्यमंत्री वृद्ध पेंशन योजना के अंतर्गत अगर बुजुर्ग की आयु 60 वर्ष से 79 वर्ष है तो उसे हर महीने पेंशन के तौर पर ₹500 की आर्थिक सहायता बिहार सरकार देगी, लेकिन अगर वही बुजुर्ग की आयु 80 वर्ष से अधिक है तो उसे बिहार सरकार हर महीने ₹1100 की राशि देगी। बिहार सरकार के द्वारा यह राशि डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की जाती है। 

अगर आप मुख्यमंत्री वृद्ध पेंशन योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रबंधन सूचना प्रणाली वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। उसके बाद बिहार सरकार आपको हर महीने डीबीटी के माध्यम से आपके बैंक खाते में पेंशन देगी।

Bihar Mukhyamantri Vridhjan Pension Yojana के लिए पात्रता

  • आवेदन करने वाले बुजुर्ग बिहार के मूल निवासी होने चाहिए। 
  • आवेदन करने वाले बुजुर्ग की आयु 60 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए। 
  • आवेदन करने वाला किसी भी सरकारी संस्थान में कार्यरत नहीं होना चाहिए। 
  • बुजुर्ग व्यक्ति किसी भी अन्य सरकारी योजना का लाभ नहीं ले रहा हो।

Bihar Mukhyamantri Vridhjan Pension Yojana के लिए जरूरी दस्तावेज 

  • आधार कार्ड 
  • मूल निवास प्रमाण पत्र 
  • ईपीआईसी कार्ड
  • आयु प्रमाण पत्र 
  • आय प्रमाण पत्र 
  • बैंक खाते की पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो 
  • मोबाइल नंबर

Bihar Mukhyamantri Vridhjan Pension Yojana Apply Online 

  • सबसे पहले आपको सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रबंधन सूचना प्रणाली की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • उसके बाद आपको Register For MVPY के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • फिर आपको अपना आधार कार्ड सत्यापित करना होगा। 
  • उसके बाद Register For MVPY के आवेदन पत्र के लिए आगे बढ़ जाना होगा।
  • फिर आपको इस आवेदन पत्र में अपनी सारी जानकारी जैसे कि नाम, उम्र, लिंग आदि को भरना होगा।
  • सारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद MVPY के आवेदन फार्म को Final Submit कर दें।
Important Links
Online Apply LinkClick Here
Status CheckClick Here
Official WebsiteClick Here
Home PageWebsite
Join our social media Telegram Group ||WhatsApp Group
Subscribe to My YouTube ChannelJoin YouTube Channel

Summary:- आज के इस आर्टिकल में हमने आपको Bihar Mukhyamantri Vridhjan Pension Yojana के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से बताई है। यदि आपको यह जानकारी पसंद आई हो तो इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ अवश्य शेयर करें और यदि आपको इससे संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी चाहिए तो आप हमसे कमेंट करके पूछ सकते हैं।

Leave a Comment