Sarkari Information Logo

Sarkari Information

सही जानकारी, सही समय पर

Bihar Nariyal Paudha Vitran Yojana 2026: किसानों को 75% सब्सिडी पर मिलेंगे नारियल के पौधे, ऑनलाइन आवेदन शुरू

Bihar Nariyal Paudha Vitran Yojana 2026: यदि आप बिहार राज्य के किसान हैं और आप भी अपने खेतों में नारियल के पौधे लगाना चाहते हैं तो हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, बिहार सरकार की कृषि विभाग द्वारा नारियल पौधा वितरण योजना 2026 का संचालन किया जा रहा है। इस योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को नारियल के पौधे खरीदने पर 75% की सब्सिडी प्रदान की जाएगी। 

इस योजना के माध्यम से एक नारियल के पौधे की निर्धारित लागत लगभग 115 रुपए बताई गई है, जिसमें सरकार की ओर से लगभग 86.25 रुपए का अनुदान प्रदान किया जाएगा। इस प्रकार से लाभार्थियों को एक पौधे की कीमत केवल 28.75 रुपए ही पड़ेगी। इस योजना के माध्यम से एक लाभार्थी न्यूनतम 5 और अधिकतम 712 पौधे के लिए आवेदन कर सकता है। इस आर्टिकल में हमने बिहार नारियल पौधा वितरण योजना के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से प्रदान की है, इसलिए इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े।

Bihar Nariyal Paudha Vitran Yojana 2026 : Overview

योजना का नामBihar Nariyal Paudha Vitran Yojana 2026
संबंधित विभागकृषि विभाग, बिहार
वित्तीय वर्ष2026-27
मुख्य लाभअनुदानित दर पर नारियल के पौधे
प्रति पौधा निर्धारित लागत₹115
सरकारी अनुदान75%
प्रति पौधा अनुदान₹86.25
लाभार्थी का अंश₹28.75 प्रति पौधा
न्यूनतम पौधे5
अधिकतम पौधे712
पौधारोपण का मानक178 पौधे प्रति हेक्टेयर
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhorticulture.bihar.gov.in
WhatsApp new

अपडेट्स और लेटेस्ट जानकारी के लिए हमें फॉलो करें
WhatsApp Channel || Telegram Channel

बिहार नारियल पौधा वितरण योजना 2026-27 क्या है?

बिहार नारियल पौधा वितरण योजना का उद्देश्य राज्य में नारियल के पौधारोपण को बढ़ावा देना है। बिहार सरकार के उद्यान निदेशालय के माध्यम से पात्र लोगों को नारियल के पौधे अनुदानित दर पर उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। इस योजना के अंतर्गत किसान अपनी जमीन या खेत में नारियल के पौधे लगाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित शर्तें पूरी करने वाले लोग अपने घर के आसपास, बाड़ी या किचेन गार्डन में पौधे लगाने के लिए भी योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं। 

Bihar Nariyal Paudha Vitran Yojana 2026 का उद्देश्य

  • बिहार के सभी 38 जिलों में नारियल के पौधारोपण को बढ़ावा देना।
  • किसानों और पात्र लाभार्थियों को रियायती दर पर नारियल के पौधे उपलब्ध कराना।
  • खेत, बाड़ी और किचेन गार्डन में पौधे लगाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करना।
  • लोगों की नारियल की खेती के प्रति जागरूकता और रुचि बढ़ाना।

Bihar Nariyal Paudha Vitran Yojana 2026 में कितना अनुदान मिलेगा?

पौधे के उत्पादन की लागत₹100
जिला परिवहन व्यय₹15
प्रति पौधा कुल लागत₹115
सरकार की ओर से अनुदान₹86.25
लाभार्थी का अंश₹28.75

कितने नारियल के पौधों के लिए आवेदन कर सकते हैं?

न्यूनतम पौधे5
अधिकतम पौधे712
प्रति हेक्टेयर पौधारोपण मानक178
अधिकतम क्षेत्रफल के बराबर4 हेक्टेयर

Bihar Nariyal Paudha Vitran Yojana 2026 Eligibility 

  • आवेदक के पास नारियल के पौधे लगाने हेतु जमीन उपलब्ध होनी चाहिए। 
  • पौधे अपनी जमीन, खेत, बाड़ी या किचेन गार्डन में लगाए जाने चाहिए।
  • आवेदक को बिहार राज्य का स्थान निवासी होना चाहिए। 
  • आवेदक को भूमि से संबंधित जरूरी दस्तावेज प्रदान करने होंगे। 

Bihar Nariyal Paudha Vitran Yojana 2026 के लिए जरूरी दस्तावेज

  1. जमीन से जुड़े दस्तावेज 
  2. आधार कार्ड 
  3. मोबाइल नंबर 
  4. अन्य जरूरी दस्तावेज

Bihar Nariyal Paudha Vitran Yojana 2026-27 Online Apply कैसे करें?

  • सबसे पहले बिहार उद्यान निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
Bihar Nariyal Paudha Vitran Yojana 2026
  • आधिकारिक वेबसाइट में आपको भी नारियल पौधा वितरण योजना से संबंधित क्षेत्र में जाना होगा।
  • इसके बाद आपको इस योजना से संबंधित अप्लाई लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने आवेदन फार्म खुलकर आ जाएगा, जिसमें मांगी गई जानकारी को सही-सही दर्ज कर देना है।
  • इसके बाद आपको सभी जरूरी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना होगा।
  • अंत में आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करके आवेदन संख्या या रसीद प्राप्त कर लेना है। 
  • इसके बाद आवेदन के पौधे की उपलब्धता होने पर आगे की प्रक्रिया के लिए संबंधित विभाग द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।
Important Links
Online Application FormDownload Now
Official WebsiteClick Here
Home PageWebsite
Join our social media Telegram Group ||WhatsApp Group
Subscribe to My YouTube ChannelJoin YouTube Channel

Summary:- आज के इस आर्टिकल में हमने आपको Bihar Nariyal Paudha Vitran Yojana 2026 के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से बताई है। यदि आपको यह जानकारी पसंद आई हो तो इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ अवश्य शेयर करें और यदि आपको इससे संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी चाहिए तो आप हमसे कमेंट करके पूछ सकते हैं।

Leave a Comment