| हम आपको बताना चाहते है की यदि आप सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत किसी भी प्रकार के पेंशन का लाभ ले रहे है तो सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के नियम के अनुसार सभी प्रकार के पेंशनधारको को हर वर्ष अपने जीवित होने का प्रमाणीकरण करवाना अनिवार्य होगा। और हम आपको यह भी बता दे की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत सभी प्रकार के पेंशन धारको के जीवन प्रमाणीकरण यानी जीवित होने का प्रमाणीकरण देना होगा जो की जनवरी 2020 से लेकर सभी जन सेवा केंद्रो व ब्लॉको में बायोमैट्रिक व भौतिक दोनो ही प्रकारो से जीवन प्रमाणीकरण किया जा रहा है
सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत नोटिफ्वेशन के मुताबिक यह सूचना जारी की गई है कि अभी तक जिन पेंशनधारको ने साल में एक बार भी अपना जीवन प्रमाणीकरण नहीं करवाया है वे जल्द ही 31 दिसम्बर 2021 ( अन्तिम तिथि ) से पहले अपना जीवन प्रमाणीकरण ( बायोमैट्रिक या भौतिक ) करवा लेंनए नोटिफिकेशन के अनुसार मिली जानकारी में आपको बता दें कि 31 दिसम्बर 2021 के बाद केवल उन्हीं पेंशनधारको को अपना पेंशन दिया जायेगा जिन्होंने अपना जीवन प्रमाणीकरण करवा लिया है इसमें सबसे महत्वपूर्ण बात यह है की प्रखंड कार्यालय या ब्लॉक में जीवन प्रमाणीकरण की सुविधा बिलकुल निःशुल्क यानी की फ्री दी जा रही है। यदि आपने सेवा केंद्र ( CSC ) की मदद से अपना जीवन प्रमाणीकरण करवाते है तो आपको 5 रुपये शुल्क के तौर पर देना होगा। सभी पेंशनधारको को अपने जीवन प्रमाणीकरण करने के दौरान अपने साथ अपना आधार कार्ड व बैंक खाता पासबुक रखना होगा और अन्त मे 31 दिसम्बर 2021 से पहले सभी प्रकार के पेंशनधारको के लिए अपना जीवन प्रमाणीकरण करवाना अनिवार्य है अन्यथा आपका पेंशन रोक दिया जाएगा। |