Bihar Upendra Maharathi Handicraft Training 2026: फ्री हस्तशिल्प प्रशिक्षण के लिए आवेदन शुरू, 3 माह और 6 माह के कोर्स का मिलेगा लाभ

Bihar Upendra Maharathi Handicraft Training 2026: अगर आप बिहार के रहने वाले हैं और किसी ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम की तलाश में हैं जहां बिना किसी शुल्क के नई कला और हुनर सीखा जा सके, तो आपके लिए यह एक शानदार अवसर है। उपेंद्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान, पटना की ओर से Bihar Upendra Maharathi Handicraft Training 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं और महिलाओं को विभिन्न हस्तशिल्प कलाओं का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि वे भविष्य में स्वरोजगार या रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त कर सकें।

यदि आप भी इस फ्री प्रशिक्षण कार्यक्रम का लाभ लेना चाहते हैं, तो इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें क्योंकि यहां आपको आवेदन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तिथियां, पात्रता, जरूरी दस्तावेज और महत्वपूर्ण लिंक से जुड़ी पूरी जानकारी विस्तार से बताई गई है।

Bihar Upendra Maharathi Handicraft Training 2026 Overview

लेख का नामBihar Upendra Maharathi Handicraft Training 2026
लेख का प्रकारSarkari Yojana
संस्थान का नामउपेंद्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान, पटना
सत्रजुलाई 2026 से दिसंबर 2026
कोर्स अवधि3 माह एवं 6 माह
प्रशिक्षण शुल्कनिःशुल्क
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आवेदन शुरू27 मई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि28 जून 2026
आधिकारिक वेबसाइटClick Here

Bihar Upendra Maharathi Handicraft Training 2026 Important Dates

EventDate
Online Application Start Date27 May 2026
Last Date to Apply Online28 June 2026

Bihar Upendra Maharathi Handicraft Training 2026 के अंतर्गत कौन-कौन से प्रशिक्षण उपलब्ध हैं

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत कई पारंपरिक एवं आधुनिक हस्तशिल्प कलाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा। अभ्यर्थी अपनी रुचि के अनुसार किसी भी ट्रेड का चयन कर सकते हैं –

  • मधुबनी पेंटिंग
  • टिकुली पेंटिंग
  • मंजूषा पेंटिंग
  • सिक्की कला
  • सुजनी कला
  • पेपरमैशी शिल्प
  • टेराकोटा शिल्प
  • मेटल क्राफ्ट
  • स्टोन क्राफ्ट
  • ब्लॉक प्रिंटिंग
  • काष्ठ शिल्प
  • वेणु शिल्प
  • गुड़िया निर्माण
  • जूट शिल्प
  • चर्म शिल्प

Bihar Upendra Maharathi Handicraft Training 2026 के लिए आवश्यक पात्रता

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को निम्नलिखित पात्रताओं को पूरा करना होगा –

  • आवेदक बिहार राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • उम्मीदवार कम से कम 7वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • आवेदक की न्यूनतम आयु 16 वर्ष होनी चाहिए।
  • आवेदनकर्ता की अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है।

Bihar Upendra Maharathi Handicraft Training 2026 के लिए जरूरी दस्तावेज

Bihar Upendra Maharathi Handicraft Training 2026 में आवेदन करने से पहले नीचे दिए गए दस्तावेज तैयार रखें –

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • अन्य आवश्यक दस्तावेज

Bihar Upendra Maharathi Handicraft Training 2026 Online Apply Process

यदि आप Bihar Upendra Maharathi Handicraft Training 2026 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे बताई गई प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक पूरा करें –

  • सबसे पहले आपको उपेंद्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 

  • आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर पहुंचने के बाद आपको Bihar Upendra Maharathi Handicraft Training 2026 से संबंधित आवेदन लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल कर आ जाएगा। 
  • इस आवेदन फार्म में मांगी गई संपूर्ण जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़कर के दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको सभी आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना होगा। 
  • सभी जानकारी की जांच करने के बाद आवेदन फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करना होगा।
  • फॉर्म सफलतापूर्वक सबमिट करने के बाद आपको आवेदन के रसीद प्राप्त होगी, जिसे सुरक्षित रख लेना है ताकि भविष्य में यह आपके काम आ सके। 

सारांश

आज के इस लेख में हमने आपको Bihar Upendra Maharathi Handicraft Training 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी विस्तार से प्रदान की है। यदि आप किसी हस्तशिल्प कला में प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते हैं और अपने कौशल को विकसित करना चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक बेहतरीन अवसर साबित हो सकता है। अंतिम तिथि से पहले आवेदन अवश्य करें ताकि इस निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम का लाभ प्राप्त कर सकें।

Important Links

Direct Apply Link Apply Now
Official WebsiteVisit Now

FAQ’s – Bihar Upendra Maharathi Handicraft Training 2026

Bihar Upendra Maharathi Handicraft Training 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 मई 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी 28 जून 2026 तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

Bihar Upendra Maharathi Handicraft Training 2026 का प्रशिक्षण शुल्क कितना है?

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए किसी प्रकार का शुल्क निर्धारित नहीं किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों को पूरी तरह निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा और प्रशिक्षण पूर्ण होने पर प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।

Read Also –

Leave a Comment