Bihar Vidyadhan Scholarship 2026: 10वीं पास विद्यार्थियों को मिलेगी 75000 तक स्कॉलरशिप, यहां देखें कैसे करना है आवेदन

Bihar Vidyadhan Scholarship 2026: अगर आपने भी 2026 में बिहार बोर्ड या किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं को अच्छे अंक से पास किया है तो आप भी बिहार विद्याधन स्कॉलरशिप का लाभ उठा सकते हैं। यह स्कॉलरशिप उन विद्यार्थियों को प्रदान की जाएगी, जिन्होंने कक्षा 10वीं में बहुत ही अच्छा परफॉर्म किया है। सरोजिनी दामोदरम फाउंडेशन द्वारा यह स्कॉलरशिप चलाई जा रही है। इस स्कॉलरशिप के तहत इंटरमीडिएट स्तर के छात्रों को ₹10000 रुपय प्रति वर्ष और ग्रेजुएशन करने वाले छात्रों को ₹20000 से लेकर 75 हजार रुपए तक प्रतिवर्ष की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।

यदि आप भी बिहार विद्या धन स्कॉलरशिप 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं और आपको भी इस स्कॉलरशिप के बारे में पूरी जानकारी डिटेल में चाहिए। तो आप यह आर्टिकल अंत तक अवश्य पढ़े, क्योंकि आज के इस आर्टिकल में हमने बिहार विद्या धन स्कॉलरशिप 2026 के बारे में पूरी जानकारी विस्तार पूर्वक बताई है।

Bihar Vidyadhan Scholarship 2026 : Overview 

छात्रवृत्ति का नामबिहार विद्याधन स्कॉलरशिप 2026
लेख का प्रकार Scholarship 
संचालक संस्थासरोजिनी दामोदरन फाउंडेशन (SDF)
राज्यबिहार
छात्रवृत्ति राशिइंटरमीडिएट के लिए ₹10,000 प्रति वर्ष से लेकर उच्च शिक्षा के लिए ₹75,000 प्रति वर्ष तक
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
आवेदन शुरू होने की तिथिआवेदन प्रक्रिया शुरू
आवेदन की अंतिम तिथि07 जुलाई 2026
आधिकारिक वेबसाइटwww.vidyadhan.org
हेल्पलाइन नंबर8068333500 / 9663517131

WhatsApp newअपडेट्स और लेटेस्ट जानकारी के लिए हमें फॉलो करें
WhatsApp Channel || Telegram Channel

Vidyadhan Scholarship 2026 Important Dates 

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथिआवेदन प्रक्रिया पहले से शुरू है
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि07 जुलाई 2026
ऑनलाइन परीक्षा की तिथि19 जुलाई 2026
इंटरव्यू की तिथि01 अगस्त 2026
छात्रवृत्ति वितरणअंतिम चयन के बाद

Bihar Vidyadhan Scholarship 2026 Benefits 

बिहार विद्याधन स्कॉलरशिप 2026 के तहत इंटरमीडिएट 11वीं और 12वीं कर रहे छात्रों को ₹10000 प्रति वर्ष प्रदान किए जाएंगे। जिसकी मदद से वह लोग 2 वर्षों के लिए किताबें, यूनिफॉर्म और पढ़ाई से जुड़े अन्य खर्चे कर सकते हैं। उच्च शिक्षा जैसे ग्रेजुएट या प्रोफेशनल कोर्स कर रहे छात्रों को ₹20000 से 75000 रूपये तक प्रतिवर्ष छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी, यह धनराशि उन छात्रों को तब तक प्रदान की जाएगी जब तक उनका कोर्स पूरा नहीं हो जाता है।

Vidyadhan Scholarship 2026 Eligibility 

यदि आप बिहार विद्या धन स्कॉलरशिप 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो आपको निम्नलिखित पात्रता को पूरा करना होगा –

  • आवेदक बिहार राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए। 
  • छात्र या छात्रा ने वर्ष 2026 में बिहार बोर्ड या किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं को उत्तीर्ण किया हो।
  • सामान्य वर्ग के छात्रों को कक्षा 10वीं में कम से कम 75% अंक लाने होंगे और दिव्यांग छात्रों के लिए यह सीमा 65% अंक तक रखी गई है। 
  • छात्र या छात्रा के परिवार की वार्षिक आय 2 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए। 
  • छात्र ने आगे की पढ़ाई करने के लिए कक्षा 11वीं में दाखिला लिया होना चाहिए।

Vidyadhan Scholarship 2026 Required Documents 

इस स्कॉलरशिप में आवेदन करने के लिए आवेदक को निम्नलिखित जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी –

  • आधार कार्ड 
  • कक्षा 10वीं की मार्कशीट 
  • पासपोर्ट साइज फोटो 
  • आय प्रमाण पत्र 
  • दिव्यंका प्रमाण पत्र (यदि लागू हो तो) 
  • निवास प्रमाण पत्र 
  • बैंक खाता विवरण 
  • ईमेल आईडी 
  • मोबाइल नंबर आदि।

How to Apply Online For Bihar Vidyadhan Scholarship 2026 

बिहार विद्याधन स्कॉलरशिप 2026 में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आवेदक नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करके घर बैठे आवेदन कर सकता है –

  • इस स्कॉलरशिप में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको विद्या धन स्कॉलरशिप की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 

Bihar Vidyadhan Scholarship 2026

  • आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आपको इस स्कॉलरशिप की पूरी डिटेल मिल जाएगी, यहीं पर आपको Apply Now के विकल्प पर क्लिक कर देना है। 

Bihar Vidyadhan Scholarship 2026

  • इसके बाद आपके सामने स्टूडेंट रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा, यहां पर आपको अपना नाम, ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको रजिस्टर के बटन पर क्लिक कर देना है। 
  • अब आपके ईमेल आईडी पर एक एक्टिवेशन लिंक भेजा जाएगा, जिस लिंक पर क्लिक करके आपको अकाउंट एक्टिवेट कर लेना है। 
  • इसके बाद आपको पोर्टल पर Already Registered Login के विकल्प पर क्लिक कर देना है।

Bihar Vidyadhan Scholarship 2026

  • इसके बाद आपको ईमेल आईडी और पासवर्ड दरजी करके लॉगिन कर लेना है।
  • पोर्टल पर लोगिन करने के बाद आपके सामने स्कॉलरशिप का एप्लीकेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा, इस एप्लीकेशन फॉर्म में मांगी गई जानकारी को सही-सही भरें।
  • इसके बाद सभी जरूरी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें। 
  • अंत में सबमिट के विकल्प पर क्लिक करके आवेदन की रसीद को सुरक्षित रख लें।
Important Links
Online ApplyClick Here
Official NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here
Home PageWebsite
Join our social media Telegram Group ||WhatsApp Group
Subscribe to My YouTube ChannelJoin YouTube Channel

Summary:- आज के इस आर्टिकल में बिहार विद्याधन स्कॉलरशिप 2026 के बारे में पूरी जानकारी बताई गई है यदि आपको यह जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ अवश्य शेयर करें। यदि आपको इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने में किसी भी प्रकार की समस्या आ रही है तो आप हमसे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं।

Leave a Comment