Nalanda University Admission 2025 :- दोस्तों जैसा कि आप सभी को पता है नालंदा विश्वविद्यालय एक प्राचीन भारत की ज्ञान परंपरा का प्रतीक रहा है यहां कई सारे आधुनिक एवं परंपरागत दोनों तरह के कोर्सों की पढ़ाई कई वर्षों से चली आ रही है और इसका अध्ययन देश-विदेश के छात्र करते आ रहे हैं हालांकि कुछ समय से यहां पहले जैसी कोई बात नहीं थी लेकिन सरकार ने प्राचीन भारत की धरोहर को फिर सेशुरू करने का निर्णय ले लिया है |
नालंदा विश्वविद्यालय एक बार फिर शिक्षा का प्रमुख केंद्र बन गया है, जहाँ आधुनिक और पारंपरिक दोनों तरह के पाठ्यक्रम पढ़ाए जा रहे हैं। यहाँ MA, PhD और MBA जैसे कई उच्च शिक्षा कार्यक्रम उपलब्ध हैं। प्रवेश प्रक्रिया सरल है और फीस भी किफायती रखी गई है। छात्रों को अपने ही राज्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पढ़ाई करने का अवसर मिल रहा है। बिहार के युवाओं के लिए यह एक सुनहरा अवसर बन गया है।
Nalanda University Admission 2025 – Overview
आर्टिकल का नाम | Nalanda University Admission 2025 |
---|---|
आर्टिकल का प्रकार | Admission |
माध्यम | ऑनलाइन / ऑफलाइन |
आर्टिकल की तिथि | 13/05/2025 |
विश्वविद्यालय का नाम | नालंदा विश्वविद्यालय |
पाठ्यक्रम का नाम | विभिन्न पाठ्यक्रम |
कौन नामांकन करा सकता है | भारतीय एवं विदेशी छात्र |
किस अस्तर की पढाई होगी | अंतरराष्ट्रीय अध्ययन |
Detailed Information | Please Read The Article Completely. |
Official Website | View More |
📢 अपडेट्स और लेटेस्ट जानकारी के लिए हमें फॉलो करें
👉 WhatsApp Channel || Telegram Channel
Nalanda University Admission 2025 :- नमस्कार दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप सभी का एक बार फिर से हार्दिक अभिनंदन और स्वागत है | प्राचीन भारत की ज्ञान परंपरा का प्रतीक रहा नालंदा विश्वविद्यालय एक बार फिर शिक्षा के क्षेत्र में अपनी ऐतिहासिक पहचान को पुनर्जीवित कर रहा है। दुनिया के सबसे पुराने और अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों में शुमार इस संस्थान ने सदियों पहले हजारों छात्रों को ज्ञान का दीप थमाया था। 5वीं शताब्दी में स्थापित इस विश्वविद्यालय में न केवल भारत बल्कि चीन, तिब्बत, कोरिया, जापान और श्रीलंका से भी छात्र पढ़ने आते थे। राजगीर (बिहार) में स्थित यह नया नालंदा विश्वविद्यालय ज्ञान और शोध के नए केंद्र के रूप में उभर रहा है।
यहां शिक्षा का माहौल इस तरह विकसित किया गया है कि, अब बिहार के छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए दिल्ली, पुणे या विदेश जाने की जरूरत नहीं है। अब उन सभी छात्रों कोअपने ही राज्य बिहार में उच्च शिक्षाप्रदान करने के लिए सरकार ने यहां कई सारे कोर्स को फिर से पुनर्जीवित कर दिया है ताकि, यहां के छात्र किसी भी प्रकार के कोर्स करने के लिए कहीं बाहर के ठोकरे ना खाए और उन्हें यहां उच्च दर्जे की शिक्षा प्राप्त की जाए | तो आईए जानते हैं सरकार द्वारा चलाई जाने वाले कोर्स क्या है इसकी संपूर्ण जानकारी आज हम आप सभी को अपनी आर्टिकल के माध्यम से विस्तार पूर्वक प्रदान करेंगे |
Nalanda University Admission 2025 : यहां चलाए जा रहे प्रमुख स्कूल और उनके पाठ्यक्रम
School of Historical Studies (SHS) | इस विद्यालय के अंतर्गत इतिहास में एम.ए. तथा विभिन्न इतिहास विषयों में Ph.D. कार्यक्रम संचालित किए जाते हैं। यह विभाग ऐतिहासिक शोध एवं विश्लेषण के गहन अध्ययन का अवसर प्रदान करता है। |
School of Ecology & Environmental Studies (SEES) | यह पारिस्थितिकी और पर्यावरण में MSc/MA के साथ-साथ पर्यावरण पर केंद्रित पीएचडी कार्यक्रम भी प्रदान करता है। स्कूल सतत विकास और पारिस्थितिकी संरक्षण पर आधारित उच्च शिक्षा को बढ़ावा देता है। |
School of Buddhist Studies, Philosophy & Comparative Religions (SBSPCR) | यह विभाग बौद्ध अध्ययन में MA तथा संबंधित विषयों में Ph.D प्रदान करता है। यह विद्यालय बौद्ध दर्शन, तुलनात्मक धर्म तथा भारतीय ज्ञान परंपरा के अध्ययन का केंद्र है। |
School of Languages & Literature/Humanities (SLL&H) | यहाँ संस्कृत, पाली, अंग्रेजी साहित्य में MA जैसे पाठ्यक्रम संचालित किए जाते हैं। यह विभाग भाषा, साहित्य और मानविकी विषयों का गहन अध्ययन करने का अवसर देता है। |
School of Management Studies | स्कूल सतत विकास और प्रबंधन में MBAपाठ्यक्रम प्रदान करता है, जो प्रबंधन के साथ-साथ पर्यावरण संतुलन और नवाचार पर केंद्रित है। |
School of International Relations and Peace Studies (SIRPS) | इस विभाग में नवीनतम कार्यक्रम अंतर्राष्ट्रीय संबंध में M.A and Ph.D कार्यक्रम है। यह विभाग वैश्विक कूटनीति, शांति और संघर्ष समाधान जैसे विषयों पर ध्यान केंद्रित करता है। |
Nalanda University Admission 2025 : Postgraduate Course
MA in Buddhist Studies, Philosophy & Comparative Studies | बौद्ध दर्शन, तुलनात्मक धर्म और प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपराओं पर ध्यान केंद्रित करता है। |
MA in Hindu Studies (Sanatan) | यह पाठ्यक्रम भारतीय दर्शन, ग्रंथों, संस्कृति और सनातन परंपरा की गहन समझ विकसित करता है। |
MA in Historical Studies | इतिहास के विभिन्न पहलुओं पर आधारित, प्राचीन से आधुनिक समय तक का अध्ययन। |
MA in World Literature | वैश्विक साहित्य, अनुवाद अध्ययन और समकालीन लेखन पर ध्यान केंद्रित करें |
MA in Ecology & Environmental Studies | पारिस्थितिकी, पर्यावरण नीति और सतत विकास पर पाठ्यक्रम। |
MA in Sustainable Development & Management | पर्यावरण प्रबंधन, हरित अर्थव्यवस्था और सतत विकास नीतियों के लिए समर्पित |
Nalanda University Admission 2025 : Doctoral Courses (PhD Programmes)
नालंदा विश्वविद्यालय शोध और जांच को विशेष महत्व देता है। कई महत्वपूर्ण विषयों में PhD Courses उपलब्ध हैं, जो छात्रों को गहन अध्ययन और शोध का अवसर प्रदान करते हैं। प्रमुख PhD Courses में “बौद्ध अध्ययन, दर्शन और तुलनात्मक अध्ययन”, “पारिस्थितिकी और पर्यावरण अध्ययन” और “ऐतिहासिक अध्ययन” शामिल हैं। ये पाठ्यक्रम उन छात्रों के लिए उपयुक्त हैं जो शैक्षणिक और शोध क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं।
Nalanda University Admission 2025 : Admission Process
नालंदा विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी रखा गया है। अधिकांश शैक्षणिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश योग्यता और साक्षात्कार के आधार पर होता है, जिसे योग्यता आधारित प्रवेश कहा जाता है। वहीं प्रबंधन पाठ्यक्रमों यानी MBA in Sustainable Development and Management में प्रवेश के लिए MAT, XAT या CAT जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं को मान्यता दी जाती है। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। इच्छुक छात्र विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन पत्र भर सकते हैं। आवेदन स्वीकार होने के बाद, चयनित उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए ईमेल के माध्यम से सूचित किया जाता है।
Nalanda University Admission 2025 : Eligibility Criteria
Post Graduate Course (MA/MSc/MBA) | इन कोर्स में एडमिशन के लिए किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से न्यूनतम तीन वर्षीय Graduation degree (10+2+3 pattern) जरूरी है। साथ ही, कम से कम 55% अंक होने चाहिए। कुछ विषयों में भाषा या विषय का विशेष ज्ञान भी जरूरी हो सकता है। |
PhD Programs | PHd में प्रवेश के लिए संबंधित विषय में स्नातकोत्तर (MA/MSc/MBA etc.) होना जरूरी है। इसके साथ ही कम से कम 65% अंक होने चाहिए। अभ्यर्थी को अच्छा शोध प्रस्ताव देना होगा और साक्षात्कार प्रक्रिया से गुजरना होगा। |
Nalanda University Admission 2025 : Course Fees (2024-2026/2028)
कोर्स का नाम | भारतीय छात्रों के लिए फीस | विदेशी छात्रों के लिए फीस |
MBA (2024-2026) | 2,22,000 | $3,422 |
Master Degrees (MA/MSc) (2024-2026) | 1,34,000 | $2,066 |
PHD (2024-2028) | 3,67,000 | $5,649 |
Nalanda University Admission 2025 : Boarding and lodging expenses – per semester
(एक सेमेस्टर = लगभग 4.5 महीने)
Indian student | |||
कमरे का प्रकार | कमरे का किराया | भोजन व्यय | कुल व्यय |
A.C एकल कक्ष | 31,000 | 22,420 | 53,420 |
A.C दो लोगों का कमरा | 22,500 | 22,420 | 44,920 |
Foreign students | |||
कमरे का प्रकार | कमरे का किराया | भोजन व्यय | कुल व्यय |
A.C एकल कक्ष | $480 | $345 | $825 |
A.C दो लोगों का कमरा | $347 | $345 | $692 |
Important Links 📌 | |
Official Website | View More |
Join Our Telegram Group | Website |
Join Our WhatsApp Group | Website |
Subscribe to My YouTube Channel | Website |
Summary :- इस लेख के माध्यम से हम आपको Nalanda University Admission 2025 से संबंधित सभी जानकारी विस्तार से बताने का प्रयास कर रहे हैं। यदि आप इस लेख से संबंधित सभी जानकारी जानना चाहते हैं, तो आपको इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ना चाहिए ताकि आप इससे संबंधित सभी जानकारी जान सकें और इसका लाभ उठा सकें।
यदि आपको यह लेख पसंद आया है, तो इसे अपने दोस्तों के साथ साझा करें और इसे पसंद करें और यदि आपके पास इस लेख से संबंधित कोई प्रश्न है, तो आप हमारे Comment Box में कमेंट करके सवाल पूछ सकते हैं।
ध्यान दें :- ऐसे ही केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा शुरू की गई नई या पुरानी सरकारी योजनाओं की जानकारी हम आपतक सबसे पहले अपने इस Website के माधयम से पहुँचआते रहेंगे Sarkariinformation.com, तो आप हमारे Website को फॉलो करना ना भूलें ।
अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो इसे Share जरूर करें ।
इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद,,,
नीचे दिए गए सोशल मीडिया के आइकॉन पर क्लिक करके आप हमारे साथ जुड़ सकते हैं जिससे आने वाली नई योजना की जानकारी आप तक पहुंच सके |
Join Job And News Update |
For Telegram | For Twitter |
For Website | For YouTube |