Sarkari Information Logo

Sarkari Information

सही जानकारी, सही समय पर

Sahara Refund Portal Re-Open 2026: फिर से शुरू हुआ पोर्टल, अटके दावों की प्रोसेसिंग शुरू

योजना/पोर्टलCRCS-Sahara Refund Portal
Portal Re-Open/Restore08 सितंबर 2026
पोर्टल शुरू हुआ था18 जुलाई 2023
किसके लिएपात्र Sahara Cooperative Depositors
प्रक्रियाOnline एवं Paperless
VerificationAadhaar e-KYC एवं दस्तावेजों के आधार पर
Payment ModeAadhaar-seeded Bank Account
लंबित आवेदनलगभग 20 लाख
Refund की प्रक्रियाVerification के बाद
Refund वितरण की विस्तारित समय-सीमा31 दिसंबर 2026
WhatsApp new

CRCS-Sahara Refund Portal को सहारा समूह की चार मल्टी-स्टेट कोऑपरेटिव सोसाइटी के पात्र जमाकर्ताओं के रिफंड क्लेम के लिए बनाया गया है। पोर्टल की शुरुआत 18 जुलाई 2023 को की गई थी।

अब सितंबर 2026 में पोर्टल को फिर से Restore किया गया है। सरकार के मुताबिक, लगभग 20 लाख आवेदन अभी Processing के लिए बाकी थे, जिनकी जांच और रिफंड प्रक्रिया अब दोबारा शुरू कर दी गई है।

यानी अगर आपने पहले आवेदन किया था और काफी समय से आपका Refund नहीं आया है, तो यह अपडेट आपके लिए महत्वपूर्ण है।

सरकारी जानकारी के अनुसार, नवंबर 2025 के बाद सहारा सोसाइटी से संबंधित कुछ प्रशासनिक और तकनीकी समस्याओं के कारण Refund Claims की Verification और Processing प्रभावित हुई थी।

इसके अलावा IT Infrastructure, जरूरी सिस्टम और लाइसेंस, AMC तथा अन्य प्रशासनिक समस्याओं का भी असर पड़ा था। अब इन समस्याओं को दूर करने के बाद CRCS-Sahara Refund Portal और उससे जुड़ी Verification व्यवस्था को Restore किया गया है।

यह रिफंड सिर्फ पात्र और वास्तविक जमाकर्ताओं के दावों की Verification के बाद दिया जाता है।

CRCS-Sahara Refund Portal मुख्य रूप से इन चार सहकारी समितियों से जुड़े पात्र जमाकर्ताओं के लिए है:

  1. Sahara Credit Cooperative Society Ltd., Lucknow
  2. Saharayn Universal Multipurpose Society Ltd., Bhopal
  3. Humara India Credit Cooperative Society Ltd., Kolkata
  4. Stars Multipurpose Cooperative Society Ltd., Hyderabad

आवेदन में जमाकर्ता की पहचान, सदस्यता और जमा राशि से संबंधित जानकारी का मिलान किया जाता है। आवश्यक दस्तावेजों की जांच के बाद पात्र पाए जाने पर Refund की प्रक्रिया आगे बढ़ती है।

सरकार ने फरवरी 2026 की जानकारी में बताया था कि सुप्रीम कोर्ट की अनुमति के बाद Refund वितरण की समय-सीमा 31 दिसंबर 2026 तक बढ़ाई गई है।

ध्यान रखें: किसी अनजान व्यक्ति या एजेंट को OTP, Aadhaar की जानकारी, बैंक डिटेल या Login Password न दें।

इसलिए अगर आपने पहले आवेदन किया है तो अपना Status जरूर चेक करें और यदि कोई कमी बताई गई है तो उसे समय पर सुधारें।

Online ApplyClick Here
Application StatusClick Here
Re SubmissionClick Here
Official NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

निष्कर्ष

Sahara Refund Portal 2026 को 8 सितंबर 2026 से Restore कर दिया गया है और लंबित Claims की Verification एवं Refund Processing फिर से शुरू हो गई है। सरकार के अनुसार लगभग 20 लाख आवेदन Processing के लिए बाकी थे। पात्र जमाकर्ताओं का Refund Verification पूरी होने के बाद Aadhaar-seeded Bank Account में भेजा जाएगा। (Press Information Bureau)

Leave a Comment