SSC CGL Recruitment 2026 : एसएससी सीजीएल का नोटिस जारी, भरी जाएंगी 12256 वैकेंसी; इस तारीख से पहले करें आवेदन

SSC CGL Recruitment 2026

SSC CGL Recruitment 2026 – Staff Selection Commission (SSC) की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। SSC द्वारा Combined Graduate Level (CGL) Examination 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के तहत लगभग 12,256 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

SSC CGL Recruitment 2026 – Overview

आर्टिकल का नामSSC Combined Graduate Level Examination 2026
आर्टिकल का प्रकारVacancy
कुल पदलगभग 12,256
आवेदन मोडOnline
योग्यताGraduation Pass
नौकरी का प्रकारCentral Government Job
आवेदन शुरूशुरू
अंतिम तिथि22 जून 2026
आधिकारिक वेबसाइटssc.gov.in

WhatsApp newअपडेट्स और लेटेस्ट जानकारी के लिए हमें फॉलो करें
WhatsApp Channel || Telegram Channel

SSC CGL Recruitment 2026 Latest Update

SSC CGL 2026 Notification जारी होने के बाद उम्मीदवारों के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। इस भर्ती के माध्यम से केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में Group B एवं Group C पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

इस बार लगभग 12,256 रिक्तियां जारी की गई हैं, जो पिछले वर्षों की तुलना में काफी ज्यादा मानी जा रही हैं। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर सकते हैं। 

SSC CGL क्या है?

SSC CGL यानी Staff Selection Commission Combined Graduate Level Examination एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। इसके माध्यम से केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और कार्यालयों में भर्ती की जाती है। हर साल लाखों उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होते हैं। SSC CGL के जरिए Income Tax Inspector, CBI Sub Inspector, Auditor, Assistant Section Officer, Accountant, Tax Assistant जैसे कई लोकप्रिय पदों पर भर्ती होती है।

SSC CGL 2026 Important Dates

विवरणतिथि
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि21 मई 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि22 जून 2026
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि23 जून 2026 (रात 11:00 बजे तक)
आवेदन फॉर्म सुधार विंडो29 जून 2026 से 1 जुलाई 2026 (रात 11:00 बजे तक)
टियर-1 (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) की संभावित तिथिअगस्त–सितंबर 2026
टियर-2 (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) की संभावित तिथिदिसंबर 2026
हेल्पलाइन नंबर1800 309 3063 (टोल फ्री)

SSC CGL 2026 Vacancy Details

रिपोर्ट्स के अनुसार इस बार लगभग 12,256 पदों पर भर्ती की जाएगी। हालांकि पदों की संख्या बाद में बढ़ या घट भी सकती है। 

भर्ती होने वाले प्रमुख पद
  • Assistant Section Officer
  • Inspector of Income Tax
  • Central Excise Inspector
  • Auditor
  • Accountant
  • Tax Assistant
  • Sub Inspector (CBI/NIA)
  • Junior Statistical Officer
  • Postal Assistant , आदि कई पद शामिल हैं।

SSC CGL Recruitment 2026 Educational Qualification

  • जूनियर सांख्यिकीय अधिकारी (JSO) पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी विषय में स्नातक डिग्री के साथ कक्षा 12 में गणित में कम से कम 60 प्रतिशत अंक होने चाहिए या स्नातक स्तर पर सांख्यिकी विषय होना जरूरी है। 
  • सांख्यिकीय अन्वेषक ग्रेड-2 पद के लिए स्नातक में अर्थशास्त्र, सांख्यिकी या गणित विषय होना आवश्यक है।
  • रिसर्च असिस्टेंट पद के लिए स्नातक डिग्री के साथ एक वर्ष का शोध अनुभव मांगा गया है।
  • अन्य सभी पदों के लिए किसी भी विषय में स्नातक डिग्री मान्य होगी।
पद का नामशैक्षणिक योग्यता
जूनियर सांख्यिकीय अधिकारी (JSO)किसी भी विषय में स्नातक + कक्षा 12 में गणित में कम से कम 60% अंक या स्नातक में सांख्यिकी विषय
सांख्यिकीय अन्वेषक ग्रेड-2स्नातक में अर्थशास्त्र, सांख्यिकी या गणित अनिवार्य/वैकल्पिक विषय
रिसर्च असिस्टेंट (NHRC)स्नातक + मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से 1 वर्ष का शोध अनुभव
अन्य सभी पदकिसी भी विषय में स्नातक डिग्री

SSC CGL 2026 Age Limit

  • अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग आयु सीमा निर्धारित की गई है। सामान्य रूप से उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

SSC CGL Recruitment 2026 Application Fee

वर्गआवेदन शुल्क
General / OBC / EWS₹100
SC / ST / Female₹0
PwBD₹0

महिला उम्मीदवारों और आरक्षित वर्ग के कई उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।

Read Also – SBI Apprentice Online Form 2026: 7150 पदों पर निकली बंपर भर्ती, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

SSC CGL 2026 Selection Process

उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा —

चरणविवरणटिप्पणी
चरण-1टियर-1 प्रारंभिक परीक्षाकेवल क्वालिफाइंग, टियर-2 के लिए शॉर्टलिस्टिंग
चरण-2टियर-2 मुख्य परीक्षाअंतिम मेरिट के लिए अंक शामिल होंगे
अंतिम चरणदस्तावेज सत्यापनपात्रता और दस्तावेज जांच

SSC CGL 2026 Salary

SSC CGL के तहत चयनित उम्मीदवारों को अलग-अलग पदों के अनुसार अच्छा वेतन दिया जाता है। शुरुआती सैलरी लगभग ₹25,500 से ₹1,42,400 तक हो सकती है। इसके अलावा DA, HRA और अन्य सरकारी भत्ते भी मिलते हैं।

वेतन स्तरवेतन
लेवल-425,500 रुपये से 81,100 रुपये
लेवल-529,200 रुपये से 92,300 रुपये
लेवल-635,400 रुपये से 1,12,400 रुपये
लेवल-744,900 रुपये से 1,42,400 रुपये

SSC CGL 2026 Exam Pattern

Tier-1 परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित होगी। इसमें —

  • General Intelligence
  • General Awareness
  • Quantitative Aptitude
  • English Comprehension

से प्रश्न पूछे जाएंगे।

महत्वपूर्ण बातें

  • कुल प्रश्न : 100
  • कुल अंक : 200
  • समय : 1 घंटा
  • Negative Marking लागू होगी

SSC CGL Recruitment 2026 Online Apply Kaise Kare?

अगर आप SSC CGL 2026 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें —

  • सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट खोलें। SSC Official Website

SSC CGL Recruitment 2026

  • अगर आपने पहले SSC पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, तो New Registration करें।

SSC CGL Recruitment 2026

  • अब Registration Number और Password की मदद से Login करें।
  • अब — नाम/पता/शैक्षणिक योग्यता/Category/फोटो एवं Signature आदि जानकारी भरें।
  • यदि शुल्क लागू है तो Online Payment करें।
  • Final Submit करें

सभी जानकारी सही भरने के बाद फॉर्म Submit करें और उसका प्रिंट सुरक्षित रख लें।

Important Links 
Apply OnlineView More
Applicant Login
View More
Check official Notification Notification 
Official Website View More 
Join Our Telegram GroupWebsite
Join Our Whatsapp GroupWebsite
Subscribe To My YouTube ChannelWebsite 

Summary :- SSC CGL Recruitment 2026 Graduation पास युवाओं के लिए केंद्र सरकार में नौकरी पाने का शानदार मौका है। इस बार रिक्तियों की संख्या भी काफी ज्यादा रखी गई है, जिससे उम्मीदवारों के चयन की संभावना बढ़ गई है।  अगर आप भी SSC CGL की तैयारी कर रहे हैं, तो समय रहते आवेदन जरूर करें और अपनी तैयारी को मजबूत करें।

 

📢 Join Our Social Channels
WhatsApp Channel
Daily Updates
Join
Telegram Channel
Job Alerts
Join
YouTube Channel
Video Guides
Subscribe
Instagram Page
Short Reels
Follow

Leave a Comment