Bihar Computer Operator Sah Clerk Bharti 2026: अगर आप बिहार राज्य में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए एक बड़ी अपडेट सामने आई है। बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने जानकारी दी है कि राज्य की प्रत्येक पंचायत में कंप्यूटर ऑपरेटर सह क्लर्क की नियुक्ति की जाएगी। इसके साथ ही राजस्व कर्मचारियों की कमी को दूर करने के लिए 8054 पदों पर बहाली का प्रस्ताव भी राज्य कर्मचारी चयन आयोग को भेजा गया है।
अभी तक इस भर्ती को लेकर कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। इसलिए उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार करना होगा। इस लेख में हम आपको इसके बारे पूरी जानकारी विस्तार से बताएँगे, इसलिए इस आर्टिकल को अंत तक अवस्य पढ़े।
Bihar Computer Operator Sah Clerk Bharti 2026 : Overview
| लेख का नाम | Computer Operator Sah Clerk Bharti 2026 |
| लेख का प्रकार | Latest Update |
| घोषणा करने वाले मंत्री | डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल |
| विभाग | राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार |
| पद का नाम | कंप्यूटर ऑपरेटर सह क्लर्क |
| राजस्व कर्मचारी बहाली प्रस्ताव | 8054 पद |
| भर्ती स्थिति | कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन नहीं |
| आवेदन प्रक्रिया | घोषित नहीं |
अपडेट्स और लेटेस्ट जानकारी के लिए हमें फॉलो करें
WhatsApp Channel || Telegram Channel
Computer Operator Bharti 2026 को लेकर मंत्री ने क्या कहा है?
राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि राज्य में ऑनलाइन राजस्व सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए हर पंचायत में कंप्यूटर ऑपरेटर सह क्लर्क की नियुक्ति की जाएगी। मंत्री ने यह भी बताया कि विभाग में कर्मचारियों की कमी को देखते हुए 8054 राजस्व कर्मचारियों की बहाली का प्रस्ताव राज्य कर्मचारी चयन आयोग को भेजा गया है।

पंचायत स्तर पर कंप्यूटर ऑपरेटर की नियुक्ति से क्या होगा फायदा
इस वैकेंसी को अप्रूव कर दिया जाता है तो पंचायत स्तर पर ही कई ऑनलाइन सेवाओं की सुविधा मिलने की संभावना है, जिससे लोगों को बार-बार जिला कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, इसके माध्यम से निम्न सेवाओं का लाभ लोगों को आसानी से मिल सकता है –
- दाखिल खारिज आवेदन
- परिमार्जन से संबंधित कार्य
- ई-मापी सेवा
- भूमि रिकॉर्ड से जुड़ी ऑनलाइन सुविधाएं
- राजस्व विभाग की अन्य डिजिटल सेवाएं
Computer Operator Sah Clerk Bharti 2026 के लिए संभावित योग्यता क्या हो सकती है?
Computer Operator Sah Clerk Bharti 2026 के लिए विभाग द्वारा कोई भी आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है इसलिए नीचे बताई गई योग्यता संभावित हैं –
- 12वीं पास या स्नातक पास उम्मीदवार इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- इस वैकेंसी को प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार के पास बेसिक कंप्यूटर का ज्ञान जरूरी हो सकता है।
- CCC, DCA या ADCA जैसे कंप्यूटर सर्टिफिकेट जिन उम्मीदवारों के पास है उनको प्राथमिकता मिल सकती है।
Computer Operator Bharti 2026 के लिए संभावित चयन प्रक्रिया
- लिखित परीक्षा
- कंप्यूटर दक्षता परीक्षा
- दस्तावेज सत्यापन
- अंतिम मेरिट सूची
इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को अभी क्या करना चाहिए
जो अभ्यर्थी इस भर्ती का इंतजार कर रहे हैं, उन्हें अभी से कंप्यूटर ज्ञान और सामान्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी जारी रखनी चाहिए। साथ ही केवल आधिकारिक वेबसाइट और विश्वसनीय स्रोतों पर जारी सूचना पर ही भरोसा करें। किसी भी न्यूज़ को देखकर उसे पर विश्वास ना करें, सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या विश्वसनीय स्रोतों पर जाकर आधिकारिक पुष्टि अवश्य करें।
| Important Links | |
| Download Paper Cutting | Download Now |
| Home Page | Website |
| Join our social media | Telegram Group ||WhatsApp Group |
| Subscribe to My YouTube Channel | Join YouTube Channel |
Summary:- आज के इस लेख में हमने आपको Computer Operator Sah Clerk Bharti 2026 से जुड़ी उपलब्ध सम्पूर्ण जानकारी प्रदान की है। फिलहाल बिहार सरकार की ओर से हर पंचायत में कंप्यूटर ऑपरेटर सह क्लर्क की नियुक्ति और 8054 राजस्व कर्मचारियों की बहाली को लेकर घोषणा की गई है। लेकिन अभी तक इस भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है। इसलिए उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार करना चाहिए। जैसे ही विभाग द्वारा इससे संबंधित कोई भी जानकारी जारी की जाती है हम आपको तुरंत अपडेट कर देंगे।
