Upendra Maharathi Free Training 2026: फ्री शिल्प प्रशिक्षण का मौका, 3 महीने और 6 महीने के कोर्स के लिए तुरंत करें आवेदन

Upendra Maharathi Free Training 2026: यदि आप भी बिहार राज्य के निवासी हैं और अपने भविष्य को उज्जवल करने के लिए शिल्प प्रशिक्षण फ्री में प्राप्त करना चाहते हैं तो हम आपको बता दें कि बिहार सरकार द्वारा एक नई योजना की शुरुआत की गई है जिसका नाम उपेंद्र महारथी फ्री ट्रेनिंग 2026 रखा गया है इसके तहत आवेदक 27 में 2026 से 28 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं और 3 महीने या 6 महीने के कोर्स के लिए अप्लाई कर सकते हैं। 

इस योजना के तहत आपको फ्री में शिल्प प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। आज के इस आर्टिकल में हमने उपेंद्र महारथी फ्री ट्रेनिंग योजना 2026 के बारे में पूरी जानकारी प्रदान की है। इसलिए इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें। 

Upendra Maharathi Free Training 2026 : Overview

लेख का नामUpendra Maharathi Free Training 2026
लेख का प्रकारLatest Update
संस्था का नामउपेन्द्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान
अवधि 3 माह / 6 माह 
आवेदन शुल्कनिःशुल्क 
आवेदन शुरू होने की तिथि27 मई 2026
आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 जून 2026
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट https://umsas.org.in/ 

Upendra Maharathi Free Training 2026 के तहत कौन सी शिल्प का मिलेगा फ्री प्रशिक्षण?

उपेंद्र महारथी फ्री ट्रेनिंग 2026 के तहत निम्नलिखित शिल्प का फ्री में मिलेगा प्रशिक्षण –

  • चर्म शिल्प
  • सिक्की कला
  • मधुबनी (मिथिला) पेंटिंग
  • काष्ठ तक्षण/काष्ठ खिलौना
  • पेपरमैशी शिल्प
  • सुजनी शाखा
  • मृणमय (टेराकोटा)
  • वेणु शिल्प
  • मंजूषा पेंटिंग
  • सेरामिक शाखा
  • रंगाई छपाई (ब्लॉक प्रिंटिंग)
  • जुट शाखा 
  • टिकुली पेंटिंग
  • सूत बुनाई
  • गुड़िया शाखा 
  • पाषाण (स्टोन) शिल्प
  • मेटल क्राफ्ट
  • एप्लिक/कशीदाकारी आदि।

Upendra Maharathi Free Training 2026 Eligibility 

यदि आप इस ट्रेनिंग के तहत आवेदन करना चाहते हैं तो आपको निम्नलिखित पत्रताओं को पूरा करना होगा, यह पात्रताएं कुछ इस प्रकार से हैं –

  • आवेदक को बिहार राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए। 
  • आवेदक ने कम से कम कक्षा सातवीं पास की होनी चाहिए। 
  • आवेदक की न्यूनतम आयु 16 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। 
  • संस्था में पूर्व प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके आवेदन या आवेदिका का चयन तो कर लिया जाएगा परंतु उन्हें किसी भी प्रकार का लाभ नहीं दिया जाएगा। 

Upendra Maharathi Free Training 2026 Required Documents

उपेंद्र महारथी फ्री ट्रेनिंग 2026 में आवेदन करने के लिए आपको निम्नलिखित जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी –

  • आधार कार्ड 
  • कक्षा सातवीं की मार्कशीट 
  • निवास प्रमाण पत्र 
  • आधार कार्ड से लिंक बैंक खाता विवरण 
  • पासपोर्ट साइज फोटो 
  • मोबाइल नंबर आदि।

How To Apply For Upendra Maharathi Free Training 2026?

यदि आप उपेंद्र महारथी फ्री ट्रेनिंग 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो आप नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो कर सकते हैं –

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले इस योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद आपको आधिकारिक वेबसाइट में रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आपको लोगों डीटेल्स मिल जाएगी।
  • इसके बाद आपको आधिकारिक वेबसाइट में लॉगिन कर लेना है, लॉगिन करते ही आपके सामने एप्लीकेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा। 
  • इस एप्लीकेशन फॉर्म में मांगी गई पूरी जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़कर के दर्ज करना होगा और सभी आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड कर देना होगा। 
  • अंत में आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करके आवेदन की स्लिप को प्राप्त कर लेना है ताकि भविष्य में यह आपके काम आ सके।

Conclusion 

आज के आर्टिकल में हमने उपेंद्र महारथी फ्री ट्रेनिंग 2026 के बारे में पूरी जानकारी विस्तार पूर्वक बताई है। यदि आप कोई है जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ अवश्य शेयर करें और यदि आपको आवेदन करने में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो आप हमसे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं। 

Important Links 

Direct Apply Link Apply Now
Official WebsiteVisit Now

FAQs – Upendra Maharathi Free Training 2026

Upendra Maharathi Free Training 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? 

उपेंद्र महारथी फ्री ट्रेनिंग 2026 में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा, जिसकी पूरी जानकारी ऊपर बताई गई है।

Upendra Maharathi Free Training 2026 में ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?

उपेंद्र महारथी फ्री ट्रेनिंग 2026 में ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 जून 2026 है।

Read Also –

Leave a Comment